Childhood Diabetes On The Rise: What’s Causing It And Why Parents Should Be Alarmed
Childhood Diabetes on the Rise: What’s Causing It and Why Parents Should Be Alarmed
Childhood Diabetes on the Rise: What’s Causing It and Why Parents Should Be Alarmed
डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू के बीज बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इनमें विटामिन-बी, फाइबर, मैग्नीशियम और हेल्दी फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार हो सकता है। आप रोजाना एक मुट्ठी कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए चिया के बीज का सेवन भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें अघुलनशील फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मददगार होते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीज का सेवन एक गिलास गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा, आप दही, स्मूदी या सूप में मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं।
मेथी के बीज का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से शरीर में अचानक इंसुलिन स्पाइक को रोकने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच मेथी के बीज को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में अजवाइन के बीज का सेवन भी काफी हेल्दी माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।