Looking Young
पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जिसे स्किन पर लगाने या खाने, दोनों ही तरह से लाभ हो सकता है। स्किन पर पपीता लगाने से स्किन की हीलिंग को बढ़ावा मिलता है। यह कोलेजन उत्पादन में सुधार करता है। कोलेजन मुख्य घटक है, जिससे स्किन के सेल्स की रिपेयरिंग होती है। यह झुर्रियों को आने से रोक सकता है।
स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है। संतरे में मौजूद तेल आपकी स्किन को हाइड्रेट रख सकता है, जिससे आपकी स्किन कोमल और खूबसूरत हो सकती है।
स्किन से लेकर हार्ट के लिए बेरीज काफी हेल्दी माने जाते हैं। स्वाद में खट्टे-मीठे फल आपकी स्किन से महीन रेखाओं को दूर कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-रिंकल्स गुण होता है, जो स्किन से झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
अंगूर में रेस्वेराट्रोल होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन की भी रक्षा करता है, जो स्किन की कोशिकाओं को रिपेयर करते झुर्रियों को होने से रोकता है।
तरबूज में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपीन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इसे स्किन के लिए सबसे अच्छा आहार बनाता है।