दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत

दिमाग स्वस्थ नहीं है तो शरीर के स्वस्थ रहने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि शरीर भी दिमाग से ही चलता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। इसके लिए दवा की जरूरत नहीं है। अपने खानपान में सुधार करके दिमाग को स्वस्थ बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 24, 2024, 7:46 PM

दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत photo icon1/5

याददाश्त बढ़ाने वाले फूड्स

हमारी दिनचर्या और खानपान का सीधा असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आहार में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करना आवश्यक है। अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करके, हम मानसिक स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। तनाव कम कर सकते हैं। अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं। याददाश्त क्षमता में वृद्धि कर सकते है। यदि आप भी पढ़ते हैं और कुछ याद नहीं होता है, तो आपको अपने खान-पान और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आज हम इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत photo icon2/5

सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां दिमाग के साथ-साथ संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ब्रोकोली, पालक, चुकंदर, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होती हैं, जो दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होती हैं। इसके साथ ही सामयिक सब्जियों का भी खूब सेवन करें। Also Read - इबोला संक्रमण से अब तक 130 लोगों की मौत, WHO ने नए स्ट्रेन की वैक्सीन पर जताई चिंता

दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत photo icon3/5

कम शुगर वाले फल

फलों का सेवन भी स्वास्थ्य के साथ-साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कुछ लोग फलों के अधिक सेवन से इसलिए बचते हैं, क्योंकि उसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए कम शुगर वाले फलों जैसे सेब, संतरा, अनार और मौसमी का सेवन कर सकते हैं, जो त्वचा को भी साफ रखने में मदद करते हैं।

दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत photo icon4/5

प्रोटीन

मानसिक विकास के लिए प्रोटीन बेहद आवश्यक है। प्रोटीन युक्त आहार लेकर हम अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं। सैल्मन, सार्डिन, अंडा, दही और चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दैनिक आहार में शामिल करके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। Also Read - क्या चीनी की जगह गुड़ खाने से वजन कम हो सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

दिमाग को स्वस्थ रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड, ठीक हो जाएगी बार-बार भूलने की आदत photo icon5/5

ड्राई फ्रूट और बीज

ड्राई फ्रूट दिमाग को स्वस्थ व मजबूत रखने के लिए बेहद मददगार हो सकता है। अलसी के बीज, चिया बीज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट और बादाम मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ याददाश्त में भी सुधार करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source