पीरियड्स तुरंत लाने के लिए क्या करें? इन 5 घरेलू उपायों को अपनाकर जल्द आएंगे पीरियड्स

Periods Lane Ke Gharelu Upay - कई बार महिलाओं के पीरियड्स आने में देरी हो जाती है। तो क्या घरेलू उपायों की मदद से पीरियड्स जल्दी लाए जा सकते हैं? आइए, जानते हैं कि कौन से है वे 5 घरेलू उपाय-

Written by Rahul Sharma | Published : July 18, 2025 6:49 PM IST

1/6

क्या घरेलू उपायों से पीरियड्स जल्दी लाए जा सकते हैं?

अधिकतर महिलाओं में देखा गया है कि तनाव की वजह से पीरियड्स देर से आते हैं। ऐसे में कई महिलाएं दवाईयों का सेवन करना शुरू कर देती हैं तो कुछ लोग तो इंजेक्शन लगवाने तक पहुंच जाते हैं। जिसके कारण शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आपको बता दें कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक मात्रा में ब्लीडिंग होना और दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से पीरियड्स को तुरंत लाया जा सकता है। यदि इन घरेलू उपायों को अपनाकर भी पीरियड्स आने में देरी होती है तो, आप किसी अच्छे डॉक्टर से जांच करवाकर सलाह जरूर ले सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि किन घरेलू उपायों को अपनाने से पीरियड्स तुंरत आते हैं।

2/6

1. अजवाइन का सेवन जरूर करें

महिलाओं को पीरियड्स जल्दी लाने के लिए अजवाइन का सेवन करना चाहिए। अजवाइन का सेवन पीरियड्स के दौरान पेट में हुई ऐंठन को भी कम करता है। इसका सेवन करने के लिए महिलाओं को 1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच गुड़ के साथ उबालकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है। दोनों का मिश्रण सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  Also Read - पीरियड्स में कैसी होनी चाहिए महिलाओं की डाइट? जिससे क्रैम्प और दर्द से मिलेगा आराम

3/6

2. क्या अदरक भी है घरेलू उपाय?

जी हां, पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय में अदकर का सेवन भी बहुत जरूरी होता है। साथ ही, अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण शरीर के अंदर गर्मी उत्पन्न करते हैं। जिससे पीरियड्स जल्दी लाने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में, इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच अदरक को पानी में उबालें। साथ ही, उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर इसके मिश्रण का सेवन दिन में तीन बार किया जा सकता है।

4/6

3. पपीते का सेवन करना सही है?

पीरियड्स लाने में पपीता सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। ऐसे में, कच्चे पपीते का सेवन दिन में दो बार जरूर करें। क्योंकि इसमें कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करता है, जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं। आपको बता दें कि पपीता हमारे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।  Also Read - लंबे समय तक पीरियड्स क्यों रहते हैं? जानें इसे ठीक करने के 3 आसान और असरदार घरेलू उपाय

5/6

4. साबुत धनिया भी है फायदेमंद

आपको बता दें कि साबुत धनिया का नियमित रूप से सेवन करना पीरियड्स के लिए फायदेमंद है। क्योंकि इसका सेवन पीरियड्स लाने में काफी मदद करता है साथ ही, क्रैम्स को भी कम करता है। ऐसे में, इसका सेवन करने के लिए हमें एक चम्मच साबुत धनिये को दो कप पानी में उबालकर दिन में तीन बार इसका सेवन करना है।

6/6

5. दालचीनी का सेवन जरूरी है

दालचीनी को अधिकतर खाने में या चाय में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, दालचीनी का सेवन हमारे लंबे समय से रुके हुए पीरियड्स को लाने में भी काफी मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए हमें एक गिलास में गर्म दूध लेकर इसमें दालचीनी का पाउडर मिलाना है। साथ ही, इसका सेवन हमारे शरीर में आसानी से गर्मी पैदा करता है जिससे महिलाओं के पीरियड्स जल्दी आते हैं।  Also Read - पीरियड्स रोकने वाली दवाई बन सकती है जानलेवा! हो सकती है ये बड़ी बीमारी