hamburger icon
A
Read in English

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात

लोगों को उम्र बढ़ने के साथ अपने ब्रेन की हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: January 23, 2023, 6:48 PM

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon1/6

मेमरी बढ़ाने के उपाय

Natural ways to boost brain power: हमारे ब्रेन की ताकत और याद्दाश्त या मेमरी ब्रेन की शक्ति पर निर्भर ककरती है। हमारा दिमाग दिनभर काम करता है और ब्रेन को काम करने में मदद करने के लिए सही मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। नेचुरल तरीकों से ब्रेन की शक्ति बढ़ाने से लोगों को नयी जानकारियां सीखने और ब्रेन फंक्शन सुधारने में मदद होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है और इसीलिए, लोगों को उम्र बढ़ने के साथ अपने ब्रेन की हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जो लोगों की मेमरी पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं। (Natural ways to boost brain power in Hindi)

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon2/6

ध्यान करें

लोगों को मेडिटेशन और ध्यान करने से फोकस करने की शक्ति बढ़ती है। मेडिटेशन करने से तनाव और एंग्जायटी कम होती है और कॉग्निटिव क्षमता बढ़ती है। इसीलिए, रोजाना मेडिटेशन करने की कोशिश करें। (benefits of practicing meditation)  Also Read - सेहतमंद रहने के लिए हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज है जरूरी? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon3/6

अल्कोहल का सेवन कम करें

जो लोग अल्कोहल या शराब का सेवन बहुत अधिक करते हैं तो इससे आपकी मेमरी कमजोर हो सकती है। कई स्टडीज के अनुसार, अधिक मात्रा में अल्कोहल पीने से मेमरी पॉवर पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon4/6

एक्सरसाइज करें

ओवरऑल हेल्थ के साथ-साथ ब्रेन के लिए एक्सरसाइज करने से फायदा हो सकता है। इससे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, ब्रेन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और पोषक तत्वों की भी पर्याप्त मात्रा भी ब्रेन तक पहुंचती है। इससे मेमरी और एकाग्रता बढ़ती है।  Also Read - मानसून में नवजात और छोटे बच्चों का रखें खास ख्याल, इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon5/6

हेल्दी डाइट लें

हमारे दिमाग को न्यूट्रिएंट्स की एक निश्चित मात्रा जरूरी होती है। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलने से दिमाग को काम करने में मदद होती है और अनहेल्दी इटिंग करने से ब्रेन पर असर भी पड़ता है। रिफाइंड कार्ब, बेकरी प्रॉडक्ट्स, शक्कर और सोडा जैसी चीजों का सेवव करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और इससे ब्रेन को नुकसान हो सकता है।

मेमरी बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये 5 काम,भूलकर भी नहीं भूलेगें कभी कोई जरूरी बात photo icon6/6

गहरी और पर्याप्त नींद सोएं

हर रात 7-8 घंटे सोने से शरीर और ओवरऑल हेल्थ को फायदे हो सकते हैं। रात में सोते समय ब्रेन रिकवरी जैसी कई प्रक्रियाओं से गुजरता है और ऐसे में पर्याप्त मात्रा में नींद ना मिलने से ये प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में हर रात अच्छी औऱ गहरी नींद सोना ना भूलें।  Also Read - शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी? जानें इसकी कमी से क्या होता है