लिवर खराबी होने पर पैरों पर दिखते हैं ये संकेत
Liver Damage Symptoms In Feet : लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जिसकी मदद से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर किया जाता है। इसके साथ-साथ लिवर की मदद से भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन का उत्पादन होता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से गुड कोलेस्ट्रॉल और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान और बेहतर लाइफस्टाइल को फॉलो करने की जरूरत है। इसके साथ-साथ समय-समय पर लिवर से जुड़ी जांचे कराने की जरूरत होती है। लिवर में किसी तरह की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। मुख्य रूप से पैरों के आसपास लिवर फेल होने के कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं पैरों के आसपास लिवर खराब होने के संकेत क्या हैं?