हार्ट अटैक से 2 दिन पहले दिखने वाले लक्षण
Heart Attack Symptoms Before 2 Days: आजकल के अनियमित खानपान और गलत जीवनशैली के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन्हीं में से एक है हार्ट अटैक। पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। पहले जहां यह बीमारी बुजुर्गों तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। हार्ट अटैक तब होता है, जब हृदय को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता या रक्त प्रवाह पूरी तरह रुक जाता है। आमतौर पर यह स्थिति हृदय की धमनियों में फैट और कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण होती है, जिससे दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और व्यक्ति की जान भी जा सकती है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से 2 दिन पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं (Heart Attack Aane Se Pehle Ke Lakshan)?