बच्चेदानी में कैंसर के शुरुआती लक्षण
Early Symptoms Of Uterine Cancer: गर्भाशय या बच्चेदानी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक अहम हिस्सा है। जैसा नाम से पता चलता है यह गर्भ का घर होता है। अंडे और स्पर्म के फर्टिलाइजेशन के बाद भ्रूण बच्चेदानी में ही विकसित होता है। ऐसे में, हर महिला के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आजकल महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे एंडोमेट्रियल कैंसर या यूटेराइन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। गर्भाशय का कैंसर दो प्रकार का होता है - एंडोमेट्रियल कैंसर या गर्भाशय सार्कोमा। बच्चेदानी के अधिकांश कैंसर गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) में शुरू होते हैं, जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर कहते हैं। वहीं, गर्भाशय सार्कोमा बच्चेदानी की मांसपेशियों या संयोजी ऊतकों से विकसित होता है। बच्चेदानी में कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर लिए जाए, तो इलाज संभव हो सकता है। तो आइए, जानते हैं बच्चेदानी में कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से –
