फेफड़ों में टीबी के शुरुआती लक्षण
Lungs Tb Symptoms In Hindi : टीबी एक गंभीर बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। फेफड़ों में टीबी पैदा करने वाले कीटाणु एक प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। जब कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या गाता है तो टीबी फैल सकता है। इससे कीटाणुओं के साथ छोटी बूंदें हवा में फैल सकती हैं। फिर कोई दूसरा व्यक्ति उन बूंदों को सांस के जरिए अंदर ले सकता है और कीटाणु फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं। भीड़-भाड़ इलाकों में रहने वाले लोगों में टीबी फैलने का खतरा अधिक रहता है। वहीं, एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में टीबी फैलने का खतरा अधिक रहता है। एंटीबायोटिक्स नामक दवाइयों के जरिए टीबी का इलाज करना संभव है। आइए जानते हैं फेफड़ों की टीबी के क्या हैं संकेत?
