hamburger icon
A
Read in English

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

Kidney problems after drinking water: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए उससे जुड़ी किसी भी बीमारी के लक्षण की पहचान करना बहुत ज्यादा जरूरी। जानें पानी पीने के बाद किडनी डैमेज से जुड़े कुछ लक्षण, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 4, 2023, 12:28 PM

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon1/6

पानी पीने के तुरंत बाद किडनी के लक्षण (Kidney Symptoms Right After Drinking Water)

Symptoms of kidney damage right after drinking water: किडनी के स्वास्थ्य की खास देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह हमारे शरीर में कई जरूरी काम करती है। लेकिन कई बार लोग अपनी किडनी की देखभाल इतने अच्छे से नहीं कर पाते हैं, जितना जरूरी होता है। साथ ही खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और स्मोकिंग-ड्रिंकिंग जैसी बैड हैबिट्स भी हैं, जो लगातार किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं। किडनी में हो रहे डैमेज की शुरुआत में देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी है और ऐसा न होने पर किडनी गंभीर रूप से डैमेज हो सकती है। हालांकि, किडनी डैमेज होने से संबंधित कुछ शुरुआती लक्षण जिनकी पहचान करके किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। यदि आपकी किडनी खराब है या फिर धीरे-धीरे उसमे डैमेज हो रहा है, तो पानी पीने के बाद भी शरीर में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। चलिए जानते हैं पानी पीने के तुरंत बाद होने वाले कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon2/6

1. पानी पीते ही थकान होना (Feeling Tired Right After Drinking Water)

दिनभर थकान रहना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है और कई बार इसे आम स्वास्थ्य समस्या समझ कर इग्नोर कर दिया जाता है। जबकि पानी पीने के तुरंत बाद थकान होना कोई आम बीमारी नहीं बल्कि किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी डैमेज होने के बाद ठीक से काम नहीं कर पाती है और पानी पर अपना काम करने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और आपको थकान जैसी समस्याएं होन लगती हैं। Also Read - करियर और परिवार के बीच सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं महिलाएं, डॉक्टर ने बताया बढ़ रहा है इन 4 कैंसर का खतरा

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon3/6

2. पानी पीने के बाद दर्द (Kidney Pain Right After Drinking Water)

यदि आपकी किडनी में किसी प्रकार की बीमारी है, तो उसमें दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को हर समय दर्द नहीं रहता और सिर्फ तब परेशानी महसूस होती है जब वे पानी या अन्य कोई तरल पदार्थ पीते हैं। पानी पीने के बाद किडनी ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाती है और इस कारण से किडनी में दर्द होने लगता है।

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon4/6

3. पानी पीने के बाद यूरिन प्रेशर (Urine Pressure Right After Drinking Water)

वैसे तो पानी पीने के थोड़ी बाद यूरिन प्रेशर होना सामान्य है, लेकिन ऐसा आमतौर पर सर्दियों में या ठंडे वातावरण में होता है। वहीं यदि सामान्य तापमान में भी आपको पानी पीने के थोड़ी ही देर बाद पेशाब का प्रेशर हो जाता है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। हालांकि, जरूरी नहीं है कि पानी पीने के कुछ देर बाद ही पेशाब आना किसी बीमारी का संकेत है, यह आम स्थिति भी हो सकती है। हालांकि, फिर भी आपको एक बार अपनी किडनी की जांच कराने की सलाह दी जाती है। Also Read - टाइफाइड बुखार से बचने के लिए क्या करें? ये उपाय संक्रमण से कर सकते हैं बचाव

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon5/6

4. पानी पीने के बाद जी मिचलाना (Nausea Right After Drinking Water)

जब किडनी में डैमेज शुरु हो जाता है या फिर किसी अन्य बीमारी के कारण किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो इस कारण से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर प्रभावित हो जाता है। खासतौर पर पानी पीने के बाद शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट लेवल में उतार-चढ़ाव होने लगते हैं, जिससे जी मिचलाने लगता है।

पानी पीते 5 लक्षण दिखना हो सकता है किडनी डैमेज होने का संकेत, इन लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा photo icon6/6

5. पानी पीने के बाद भी यूरिन न आना (Lack Of Urine After Drinking Water)

यदि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पी रहे हैं और फिर भी आपको लग रहा है कि आपका यूरिन कम आता है, तो यह सीखा खराब किडनी की ओर ही इशारा करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके द्वारा पिए गए पानी पर किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थितियों में पैर व टखने में सूजन आने लग सकती है। Also Read - बरसात के इस मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर