क्षतिग्रस्त फेफड़ों के लक्षण (Symptoms Of Damaged Lungs)
लंग डैमेज (फेफड़ों की क्षति) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें फेफड़ों के ऊतकों और संरचना को नुकसान पहुंचता है, जिससे उनकी सामान्य कार्यक्षमता में कमी आती है। यह कई कारणों से हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप सांस लेने में दिक्कत, खांसी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लंग डैमेज होने के सबसे सामान्य कारण है, सिगरेट, सिगार, और अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन, लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेना, विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों या भारी ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में तो टीबी, निमोनिया, और अन्य फेफड़ों के संक्रमण फेफड़ों की क्षति का कारण बन सकते हैं। वहीं खनन, निर्माण और अन्य उद्योगों में धूल, रसायन और अन्य हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर जैसी स्थितियां फेफड़ों की क्षति का कारण बन सकती हैं। इसलिए लंग डैमेज (फेफड़ों की क्षति) के शुरुआती संकेतों को पहचानना महत्वपूर्ण है, ताकि समय रहते उचित उपचार शुरू किया जा सके। यहां फेफड़ों की क्षति के पहले दिखने वाले पाँच प्रमुख लक्षण बताए गए है।