hamburger icon
A
Read in English

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर

Uterine Prolapse Symptoms: बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: December 4, 2024, 6:54 PM

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon1/6

बच्चेदानी खिसकने के लक्षण

Symptoms Of Uterine Prolapse: बच्चेदानी यानी गर्भाशय महिलाओं के शरीर का एक अभिन्न अंग है। अंडे और स्पर्म के फर्टिलाइज होने के बाद भ्रूण बच्चेदानी में ही विकसित होता है। ऐसे में, किसी भी महिला के गर्भवती होने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना जरूरी है। हालांकि, आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें बच्चेदानी खिसकने की समस्या भी शामिल है। इसे मेडिकल भाषा में यूटेरिन प्रोलैप्स कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय अपनी सामान्य स्थिति से खिसक कर नीचे योनि के पास आ जाता है। यह समस्या उन महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है, जिनकी आयु 50 वर्ष से ज्यादा हो या जो कई बार गर्भधारण कर चुकी होती हैं। इसके कारण महिलाओं को पेशाब रोकने में दिक्कत होती है। साथ ही, उन्हें गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की शिकायत रहती है। बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी खिसकने के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से -

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon2/6

पेट में भारीपन महसूस होना

बच्चेदानी खिसकने पर पेट के निचले हिस्से में भारीपन महसूस हो सकता है। इस स्थिति में महिला को पेल्विस हिस्से में प्रेशर या भारीपन महसूस हो सकता है। यह लक्षण लंबे समय तक खड़े रहने या काम करने के दौरान अधिक तीव्र हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं सामान्य समझकर कर देती हैं इग्नोर

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon3/6

पेशाब का लीक होना

बच्चेदानी खिसकने की स्थिति में यूरिन लीक होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब बच्चेदानी खिसकने लगती है, तो इससे ब्लैडर पर दबाव पड़ता है। इससे महिलाओं को पेशाब रोकने में दिक्कत होती है। इसकी वजह से खांसते, हंसते या छींकते समय यूरिन लीक हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon4/6

कब्ज या ब्लोटिंग की समस्या

बच्चेदानी खिसकने पर महिलाओं को कब्ज या ब्लोटिंग की समस्या है। दरअसल, जब बच्चेदानी खिसकती है, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और बॉवेल मूवमेंट धीमा हो जाता है। इसकी वजह से कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए। Also Read - हंसते और खांसने पर पेशाब आना बच्चेदानी बाहर आने के हैं लक्षण, जानें कारण और बचाव टिप्स

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon5/6

वजन बढ़ना

अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो यह बच्चेदानी खिसकने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब बच्चेदानी खिसकने लगती है, तो पाचन और मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है। इसके कारण तेजी से वजन बढ़ने लगता है और बैली फैट भी निकल सकता है।

बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण सझकर करती हैं इग्नोर photo icon6/6

कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

बच्चेदानी खिसकने पर कमर या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द हल्का से लेकर तीव्र हो सकता है। दरअसल, जब बच्चेदानी खिसकती है, तो निचले हिस्सों पर दबाव पड़ता है, जिससे कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। Also Read - आम खाने से वजन घटता है या बढ़ता है? जानें साइंस इस बारे में क्या कहता है?