रूमेटाइड अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण
हड्डियों में होने वाली कई गंभीर बीमारियों में रूमेटाइड अर्थराइटिस भी है, जिसके बारे में पूरी जानकारी बहुत ही कम लोगों के पास होती है। दरअसल आर्थराइटिस की प्रकार का होता है, इसका एक प्रकार रूमेटाइड अर्थराइटिस भी है। रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, जिसमें हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से हड्डियों के जोड़ों में मौजूद ऊतकों (टिशू) को नुकसान पहुंचाने लग जाती हैं, जिससे हड्डियों में सूजन, लालिमा और दर्द जैसे लक्षण होने लगते हैं। आपको बता दें कि रूमेटाइड अर्थराइटिस का कोई जड़ से इलाज नहीं है, उपलब्ध दवाओं की मदद से सिर्फ इसके लक्षणों को ही कंट्रोल करके रखा जा सकता है। हालांकि, अगर समय रहते इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान की जाए तो कुछ हद इस रोग को पूरी तरह से पैदा होने से पहले ही कंट्रोल किया जा सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
