लिवर सिरोसिस की शुरुआत में दिखाई हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Liver Cirrhosis Symptoms: लिवर सिरोसिस की शुरुआत में शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : July 4, 2025 2:28 PM IST

1/6

लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण

Symptoms Of Liver Cirrhosis: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। फास्ट फूड, शराब, धूम्रपान और असमय भोजन जैसी गलत आदतों के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है लिवर सिरोसिस, जो लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। लिवर सिरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर के हेल्दी टिशू धीरे-धीरे डैमेज होकर स्कार टिशू में बदल जाते हैं, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। लिवर सिरोसिस की वजह से लिवर का कामकाज प्रभावित होता है। लिवर सिरोसिस के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शराब का अधिक सेवन, हेपेटाइटिस बी या सी, और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज। लिवर सिरोसिस होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर डैमेज को रोका जा सकता है। तो आइए, डॉ जी एस लांबा, डायरेक्टर, मेडिकल और इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से जानते हैं लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षणों के बारे में (Liver Cirrhosis Ke Lakshan) -

2/6

अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना

लिवर सिरोसिस होने पर मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, सिरोसिस होने पर लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिसके कारण ऊर्जा उत्पादन में कमी होती है। इसकी वजह से व्यक्ति को हर समय थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं। Also Read - लिवर सिरोसिस क्या होता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

3/6

त्वचा या आंखों का पीला पड़ना

त्वचा या आंखों में पीलापन (पीलिया) होना भी लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण त्वचा, आंखों का सफेद हिस्सा और नाखून पीले पड़ने लगते हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4/6

भूख न लगना

अगर आपकी भूख अचानक कम हो गई है या थोड़ा खाने के बावजूद पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। इससे व्यक्ति को भूख में कमी या खाने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - सुबह दिखायी देने वाली ये 5 समस्याएं हो सकती हैं लिवर में सड़न के लक्षण, तुरंत कराएं इलाज

5/6

उल्टी और मतली

बार-बार उल्टी आना या लगातार मतली जैसा महसूस होना भी लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसकी वजह से खाना सही ढंग से पच नहीं पाता है, जिससे उल्टी और मतली जैसा महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

6/6

पैरों और टखनों में सूजन

लिवर सिरोसिस की स्थिति में शरीर में फ्लूइड रिटेंशन शुरू हो जाता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है। कुछ मामलों में पेट में भी सूजन (एसिटिस) दिखाई देती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने ताकि आपका समय पर इलाज हो सके। Also Read - Liver Cirrhosis Symptoms: रात में दिखाई देते हैं लिवर सिरोसिस के ये 3 लक्षण!