हेयर फॉल के शुरुआती लक्षण
Early Signs And Symptoms of Hair Fall: बालों के झड़ने की समस्या से आज एक बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि पहले की तुलना में आज के युवाओं में बाल झड़ने की समस्या देखी जा रही है। यहां तक कि 20 के बाद ही कुछ लोगों में हेयरफॉल देखने को मिल जाती है। 20 के बाद ही उनकी हेयरलाइन पीछे हटने लगती है। दरअसल, समय से पहले बाल झड़ने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में हेयर फॉल होने के बाद फिर से बालों को नेचुरल तरीके से उगा पाना संभव नहीं होता है, जबकि बालों का झड़ना शुरु होने से पहले ही उन्हें रोक देना संभव हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ खास चीजों के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं। अगर आप हेयर फॉल शुरु होने से पहले कुछ लक्षणों को समय रहते पहचान कर लेते हैं, तो बालों का टूटना शुरू होने से पहले ही आप इन्हें रोक सकते हैं।