ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
Early Signs of Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर सबसे खतरनाक प्रकार के कैंसरों में से एक है और यह देखा गया है कि पिछले कई सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। महिलाओं में होने वाला यह कैंसर उनमें लंग कैंसर के बाद दूसरा सबसे बड़ा मृत्यु का कारण बनता जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस गंभीर कैंसर का कोई इलाज नहीं है, इसका इलाज पूरी तरह से किया जा सकता है, लेकिन जितना जल्दी हो पाए उतना ही अच्छा है। क्योंकि अगर इसका इलाज देरी से होता है, तो इससे कई गंभीर जटिलताएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेस्ट कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं -