ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण
Symptoms Of Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर एक जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी मेडिकल स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। ब्रेन ट्यूमर के कई प्रकार होते हैं। यदि ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क से शुरू होता है, तो उसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। वहीं, अगर शरीर के अन्य भागों से शुरू होकर मस्तिष्क तक पहुंचता है, तो उसे सेकेंडरी या मेटास्टैटिक ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर रहित यानी बिना कैंसर वाले होते हैं और कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर युक्त होते हैं। जब ट्यूमर बढ़ता है तो खोपड़ी के भीतर दबाव बढ़ सकता है, जिससे मस्तिष्क और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत भी हो सकती है। ब्रेन ट्यूमर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन अक्सर इसके शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें थकान, तनाव या सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही अनदेखी कई बार भारी पड़ सकती है। हर साल 8 जून को दुनियाभर में विश्व ब्रेन ट्यूमर डे (World Brain Tumor Day) मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर डॉ उत्कर्ष भगत, निदेशक और वरिष्ठ सलाहकार (न्यूरोसर्जरी), नारायणा अस्पताल, गुरुग्राम से जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से (Early Symptoms Of Brain Tumor In Hindi) -
