hamburger icon
A
Read in English

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Early Signs of Bone Cancer: शरीर की हड्डियों में होने वाले कैंसर एक जानलेवा स्थिति बन सकता है और इसके कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिनमें लोग आम समझ कर इग्नोर कर देते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 11, 2025, 6:36 PM

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon1/6

हड्डी में कैंसर के शुरुआती लक्षण

Early Symptoms of Bone Cancer: हड्डियां हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी हिस्सा होती है, क्योंकि ये पूरे शरीर को ढांचा और मजबूती देने का काम करती हैं। शरीर को मजबूती व सहारा देने के लिए मांसपेशियों की जरूरत होती है, लेकिन मांसपेशियों को सहारा हड्डियों से मिलता है। हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को ज्यादातर लोग शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं। हड्डियों में कैंसर एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों को लोग आमतौर पर इग्नोर कर देते हैं और जब तक इसका पता चलता है बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसे में बोन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने बेहद जरूरी है और इसके बारे में हम आपको इस लेख में खास जानकारी देने वाले हैं, जिसे आपको गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon2/6

हड्डी में लगातार दर्द रहना

हड्डी में दर्द रहने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सके हैं और इनमें से एक दर्द हड्डी का कैंसर भी हो सकता है। बोन कैंसर में खासतौर पर देखा जाता है कि दर्द लगातार बना रहता है। जरूरी नहीं है कि दर्द बहुत ज्यादा हो, यह कम भी हो सकता है, मध्यम या तेज भी हो सकता है। जिन लोगों को लंबे समय से शरीर के किसी भी हिस्से की हड्डी में दर्द महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। Also Read - दिमाग की नसें कमजोर होने के क्या लक्षण हैं? इन 6 संकेतों से करे समय पर पहचान

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon3/6

हड्डी पर गांठ महसूस होना

हड्डी पर गांठ बनना एक ऐसा संकेत है, जिसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हड्डी में गांठ बनना इन्फेक्शन, बोन स्पर (हड्डी बढ़ना) और कैंसर या नॉन-कैंसरस ग्रोथ हो सकती है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। हड्डी में गांठ होना कहीं बोन कैंसर का संकेत न हो इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon4/6

हाथ लगाने पर ज्यादा दर्द होना

अगर हड्डी के किसी हिस्से में पहले से दर्द है और अब किसी खास जगह पर हाथ लगाने से दर्द बढ़ जाता है, तो इसे बिल्कुल भी अच्छा संकेत मानने की भूल न करें। इसके पीछे कारण हो सकता है कि हड्डी में अंदर ही अंदर कोई घाव बन रहा हो, जो हो सकता है बोन कैंसर का भी संकेत हो। हालांकि, जरूरी नहीं है कि यह बोन कैंसर का ही संकेत हो लेकिन एक बार डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon5/6

प्रभावित अंग में जकड़न रहना

अगर आपके शरीर की कोई भी हड्डी से जुड़ी आपको किसी भी तरह की प्रॉब्लम हो रही हैं, जैसे दर्द आदि और अब धीरे-धीरे उसमें जकड़न आने लगी है। उदाहरण के लिए अगर हड्डी के आसपास वाले जोड़ जैसे, कलाई, कोहनी या घुटना आदि में जकड़न है तो यह भी बोन कैंसर का एक संकेत हो सकता है और डॉक्टर से जांच कराकर पुष्टि करना बेहद जरूरी है।

हड्डी में कैंसर के 5 संकेत जिन्हें शुरु में ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती photo icon6/6

प्रभावित हिस्से में सूजन

अगर हड्डी का कोई हिस्सा ज्यादा प्रभावित हो गया है और इसके कारण हड्डी के प्रभावित हिस्से में सूजन आने लगी है, तो यह भी बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन पुष्टि करने के लिए जांच कराना बेहद जरूरी है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स