hamburger icon
A
Read in English

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर

Early symptoms of brain tumor: दिमाग में ट्यूमर बनना एक जानलेवा और काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन जाती है। इसका समस्या का इलाज करने इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना जरूरी है, जो इस प्रकार हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: August 13, 2024, 6:47 PM

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon1/6

ब्रेन ट्यूमर के शरीर में लक्षण (Brain Tumor Symptoms Of Body)

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं का एक समूह या एक द्रव्यमान होता है। ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और मस्तिष्क के सामान्य कार्यों में हस्तक्षेप कर सकती हैं। ब्रेन ट्यूमर दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किए जाते हैं, पहला बेनाइन ट्यूमर (गैर-कैंसरयुक्त) ये ट्यूमर आमतौर पर धीमी गति से बढ़ते हैं और मस्तिष्क के अन्य भागों में नहीं फैलते। हालांकि, यह भी खतरनाक हो सकता है यदि वे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर दबाव डालते हैं। वहीं दूसरा है, मेलिग्नेंट ट्यूमर (कैंसरयुक्त) ये आक्रामक होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं। ये मस्तिष्क के अन्य भागों और कभी-कभी रीढ़ की हड्डी में फैल सकते हैं। ये ट्यूमर सीधे मस्तिष्क में ही उत्पन्न होते हैं। प्रारंभिक निदान और समय पर उपचार से ब्रेन ट्यूमर के प्रभावों को नियंत्रित करने और रोगी की जीवन गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायता मिल सकती है। इसलिए ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रारंभिक निदान और उपचार से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यहां पांच लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon2/6

लगातार और गंभीर सिरदर्द (Constant And Severe Headache)

सिरदर्द जो लगातार बना रहता है और समय के साथ बिगड़ता जाता है, विशेष रूप से सुबह के समय और झुकने या खांसने पर। यह ट्यूमर द्वारा मस्तिष्क में बढ़ते दबाव का संकेत हो सकता है। सीरी हम लोग इसे सामान्य सर दर्द समझ कर इग्नोर कर देते हैं जो कि आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि इसे इग्नोर करना आपको ब्रेन ट्यूमर की गंभीर स्थिति की और ले जा सकता है। Also Read - बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon3/6

मिर्गी के दौरे (Epileptic Seizures)

मिर्गी के दौरे आना भी ब्रेन ट्यूमर होने का एक संकेत होता है, जिसमें अचानक और अनियंत्रित शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं, जैसे झटके या ऐंठन हो जाना। यह बेहद ही गंभीर स्थिति है जो कभी-कभी व्यक्ति को नुकसान भी पहुंचा सकती है। वयस्कों में अचानक दौरे आना ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है, खासकर यदि इसका कोई पूर्व इतिहास नहीं है।

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon4/6

देखने या सुनने में समस्याएं (Speaking And Hearing)

कई बार हमें जमाने के ऊपर कोई चीज धुंधली दिखाई देने लग जाती है तो किसी चीज को सुनने में बार-बार परेशानी होती है। दृष्टि में धुंधलापन, दोहरी दृष्टि, दृष्टि का आंशिक या पूर्ण नुकसान, या सुनने में समस्याएं होना ब्रेन ट्यूमर का एक संकेत हो सकता है, जिसे आपका पहचानना बेहद जरूरी है। ट्यूमर के दबाव या स्थान के कारण दृष्टि और श्रवण क्षमता प्रभावित हो सकती है। Also Read - क्या मोबाइल चलाने से Brain Tumor हो सकता है? जानें स्क्रीन का ब्रेन हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon5/6

मेमोरी और संज्ञानात्मक समस्याएं (Memory And Congenital Problems)

स्मृति में कमी, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, निर्णय लेने में परेशानी और भ्रम की स्थिति पैदा होना भी ब्रेन ट्यूमर का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। यह ट्यूमर के मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्यों को प्रभावित करने का संकेत हो सकता है। इस दौरान आप लगातार छोटी बड़ी चीज भूल जाते हैं और उसे याद करने में आपको काफी परेशानी होती है।

Brain tumor: शरीर में ब्रेन ट्यूमर बनने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण ऐसे गलती से भी न करें इन्हें इग्नोर photo icon6/6

शारीरिक कमजोरी व सुन्न होना (Body Weakness And Numbness)

ब्रेन ट्यूमर क्योंकि ब्रेन से चूड़ी परेशानी है ऐसे में शरीर के किसी एक हिस्से में कमजोरी, सुन्नता, झुनझुनी, या समन्वय की कमी आपको महसूस हो सकती है। ट्यूमर के दबाव या स्थान के कारण मांसपेशियों की कमजोरी और संवेदना समस्याएं हो सकती हैं। इसे आप सामान्य थकान समझकर इग्नोर ना करें अगर यह लगातार आपको महसूस हो रही है तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें और सही कारण की पहचान करें। Also Read - ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज के विकल्प