hamburger icon
A
Read in English

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

Brain cancer early signs: ब्रेन कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बहुत ज्यादा जरूरी है जिसके बारे में हम आपको इस लेख में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 21, 2025, 6:19 PM

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon1/6

ब्रेन कैंसर के लक्षण (Symptoms Of Brain Cancer)

मस्तिष्क हमारे शरीर का जितना जरूरी अंग है उतना ही नाजुक भी होता है और इसलिए यह हड्डी की मजबूत खोपड़ी के बीच स्थित होता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि वहां तक बीमारियां पहुंच नहीं पाती हैं, इन्फेक्शन और गंभीर जैसी बीमारियां मस्तिष्क तक भी पहुंच जाती हैं। मस्तिष्क में कैंसर यानी ब्रेन कैंसर एक जानलेवा स्थिति है और इसकी एक चीज इसे और ज्यादा खतरनाक व जानलेवा बनाती है जो है शुरुआत में इसके लक्षणों का पता न चल पाना। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में खास जानकारी देने वाले हैं। ब्रेन कैंसर के कुछ लक्षण हैं, जो बहुत ही आम होते हैं और लोग इनका पता नहीं लगा पाते हैं जबकि बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है और उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते ही लक्षणों की पहचान की जाए तो ब्रेन कैंसर जैसी जानलेवा स्थितियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon2/6

1. बार-बार बुखार होना (Frequent Fever)

ब्रेन कैंसर की शुरुआत के सबसे शुरुआती लक्षणों में बुखार जैसी समस्याएं देखी जा सकती है। हालांकि, बुखार एक ऐसी समस्या है जिसे हम शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते हैं। बुखार होने पर आमतौर पर बुखार उतारने वाली दवा लेने लगते हैं। लेकिन अगर बार-बार बुखार हो रहा है, तो इसके लक्षणों को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon3/6

2. दिनभर उलझन रहना (All Time Confusion)

ब्रेन कैंसर होने के कारण हमारा दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता है और प्रोसेसिंग धीमी पड़ जाती है। अगर किसी व्यक्ति को अचानक से इस तरह के लक्षण होने लगे हैं, तो उन्हें गलती से भी इग्नोर न करें और जल्द से जल्द इसकी जांच जरूर कराएं।

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon4/6

3. एक तरफ का हिस्सा कमजोर (One Side Body Weakness)

ब्रेन कैंसर या ब्रेन ट्यूमर के कारण मस्तिष्क का जो हिस्सा प्रभावित होता है, उसके द्वारा कंट्रोल किया जाने वाला शरीर का हिस्सा कमजोर पड़ जाता है। ब्रेन कैंसर के कारण ज्यादातर मामलों में शरीर के एक तरफ का पैर व हाथ कमजोर पड़ जाते हैं और पेशाब आदि कंट्रोल करने में दिक्कत होने लगती है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon5/6

4. सिर में दर्द रहना (Sharp Headache)

जब ब्रेन में ट्यूमर या कैंसर बन जाता है, तो खोपड़ी के अंदर असाधारण दबाव बनने लगता है और इसके कारण सिर में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपको लंबे समय से सिर में दर्द या प्रेशर जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

ब्रेन कैंसर का लक्षण हो सकते हैं शरीर में दिख रहे ये 5 साधारण संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर photo icon6/6

5. देखने से जुड़ी समस्याएं (Eyesight Related Problems)

ब्रेन में कैंसर के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसमें ठीक से देख न पाना, धुंधला दिखना, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता या एक आंख प्रभावित होने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। अगर मस्तिष्क में ट्यूमर बन रहा है, तो आंखों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें