Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम

जैसा कि अब सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और अगर आप या आपके परिवार में किसी बड़े-बुज़ुर्ग को सर्दियों के मौसम में ईयर इंफेक्शन जैसी समस्याएं होती हैं। तो, इस बार अपने कानों की देखरेख (Ear Care Tips) पर विशेष ध्यान दें। यहां पढ़ें कुछ ईयर केयर टिप्स जो सर्दियों में आपके कानों की परेशानियों को रखेंगी कोसो दूर (Ear Care Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: December 22, 2020, 9:33 PM

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon1/7

Hearing-loss In Winters

Ear Care Tips: कान हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। कानों से हम सुनते हैं और अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं से जुड़ी जानकारी और ज्ञान हमें कानों से ही मिल पाता है। लेकिन, सर्दियों के मौसम में कई लोगों को सुनने की शक्ति कम महसूस होने लगती हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने पर ऐसे लोगों को कम सुनाई देता है या कई बार पूरी तरह से सुनाई देना बंद हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंडे मौसम (Winter Health) और सर्द हवाओं के सम्पर्क में आने से ऐसा होता है। इसी तरह ठंड के मौसम में ईयर इंफेक्शन (Ear Infection) के मामलें भी बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। (Ear Care Tips)

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon2/7

Ear Infection

जैसा कि अब सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और अगर आप या आपके परिवार में किसी बड़े-बुज़ुर्ग को सर्दियों के मौसम में ईयर इंफेक्शन जैसी समस्याएं होती हैं। तो, इस बार अपने कानों की देखरेख (Ear Care Tips) पर विशेष ध्यान दें। यहां पढ़ें कुछ ईयर केयर टिप्स जो सर्दियों में आपके कानों की परेशानियों को रखेंगी कोसो दूर (Ear Care Tips) Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon3/7

Winter Cap

कानों को कवर करके रखें- कड़ाके की ठंड से कानों को नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से कानों को बचाने के लिए उन्हें किसी मफलर, कपड़े या टोपी से कवर करके रखें। जब भी बाहर जाएं तो कानों को कवर ज़रूर करें। इससे, कानों में दर्द (Ear Paining) जैसी कई तकलीफें कम होती हैं। (Winter Health Tips)

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon4/7

Ear

कानों में वैक्स जमा ना होने दें- यूं तो कानों में वैक्स जमा होना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है लेकिन, सर्दियों के मौसम में यह और अधिक बढ़ जाती है। जिससे, कान बंद (Ear Blocked) हो सकते हैं। इसीलिए, अपने कानों की नियमित सफाई करें। इसके लिए गर्म पानी में एक नर्म कपड़ा डुबोएं और उसे निचोड़कर कानों की सफाई करें। इससे कानों की सफाई भी हो जाएगी और कानों के अंदरूनी हिस्से में बहुत अधिक नमी भी नहीं जमा होगी। जिससे, इंफेक्शन का रिस्क भी कम होगा। (Winter Care) Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon5/7

Ear Problem

पानी से बचें- कानों के अंदरूनी हिस्से में नमी बैठने से ईयर इंफेक्शन पनपने की बड़ा कारण है। सर्दियों के मौसम में कानों को जितना हो सके सूखा रखें। इसीलिए, नहाने, चेहरा धोने और पानी के सम्पर्क में आने के बाद हर बार कानों को पोंछें और सुखाएं। (Ear Care Tips in Winter)

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon6/7

Earwax

कानों के साथ छेड़छाड़ ना करें- कानों में जमा वैक्स की सफाई करना झंझटभरा काम हो सकता है। लेकिन, अपने कानों की सफाई के बहाने कानों में पेन, लकड़ी, टूथपिक जैसी नुकीली चीज़ें कान में ना डालें।  Also Read - गुजरात में बेबेसिया संक्रमण से 2 शेरों की मौत, जानें यह वायरस इंसानों में फैलता है या नहीं?

Ear Care Tips: क्या सर्दियों में आपको कम सुनाई देता है? कानों की सही देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, समस्या होगी कम photo icon7/7

Loud Music

ऊंचा म्यूज़िक ना सुनें- लम्बे समय तक लाउड म्यूज़िक सुनने से लोगों की सुनने की क्षमता कम हो जाती है। इसीलिए, ऊंची आवाज़ में गाना सुनने या हेडफोन लगाकर म्यूज़िक ना सुनें। (Side Effects of Loud Effects)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source