दूध और खजूर खाने के फायदे- Milk With Dates Benefits In Hindi
स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध पीने की सलाह देते हैं। कई लोग दूध का सीधे तौर पर सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग दूध में प्रोटीन पाउडर मिलाकर पीते हैं। आप दूध के साथ खजूर का सेवन भी कर सकते हैं। दूध और खजूर, दोनों को एक साथ खाने से सेहत को अनगिनत लाभ (Dudh or Khajur ke Fayde) मिलते हैं। दूध कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन डी और प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होता है। वहीं, खजूर फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है। अगर दूध और खजूर को एक साथ खाया जाए, तो इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे। दूध और खजूर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। इन दोनों को साथ में खाने से ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है।
