hamburger icon
A
Read in English

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है?

पानी पीने के कई फायदे हैं। बीमार होने पर पानी पीना सबसे प्रभावी उपचारों में से एक है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और रिकवरी प्रक्रिया को भी तेज करता है। जानिए पानी पीने का सही तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: November 25, 2020, 5:09 PM

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon1/6

Water-slide

पानी पीना और खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। शरीर के कामकाज को ठीक तरीके से सुनिश्चित करने और हमारे स्वास्थ्य को हानिकारक बीमारियों से बचाने में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह हमें हाइड्रेट रखता है औरसमस्याओं से बचता है जिसके कारण गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं जन्‍म ले सकती हैं। जबकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हमारी आदत का हिस्‍सा होना चाहिए। हमें उस समय के बारे में पता होना चाहिए कि पानी कब-कब पीना चाहिए। तो आइए जानते हैं पानी पीने का सही समय...

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon2/6

Water-slide2

जब आप सुबह उठते हैं, तो एक गिलास पानी पीना नितांत आवश्यक है। यह न केवल आपके आंतरिक अंगों और आपके संचार प्रणालियों को सक्रिय करता है, बल्कि आपके सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। Also Read - हेड वाश करने के बाद भी स्कैल्प पर खुजली होने का क्या कारण है? एक्सपर्ट से जानें

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon3/6

Water-slide3

वर्कआउट करने के बाद, व्यक्ति बहुत थका हुआ महसूस करता है। एक्‍सरसाइज के बाद पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। यह आपके हार्ट बीट की दर को वापस सामान्य करता है और रिकवरी करने में मदद करता है।

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon4/6

Water-slide4

भोजन से पहले पानी पीना न केवल स्वास्थ्यकर है, बल्कि वजन घटाने के लिए भी बेहद फायदेमंद और प्रभावी है। यह पाचन में सुधार करता है, साथ ही यह आपको तृप्त महसूस कराता है और आपको अतिरिक्त कैलोरी लेने से रोकता है। Also Read - क्या चना दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें, कौन सी दाल है बेस्ट

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon5/6

Water-slide5

नहाने से पहले एक गिलास पानी पीने से आपका रक्तचाप कम हो सकता है। यदि पानी गर्म है, तो इससे रक्त वाहिकाएं फैलती हैं, जिससे रक्तचाप कम हो जाता है।

खुद को हेल्‍दी रखने के लिए इन 5 कंडीशन में जरूर पीएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्‍या है? photo icon6/6

Water-slide6

बिस्तर पर जाने से पहले पानी पीने से आप पूरी रात हाइड्रेटेड रहेंगे और यह आपके शरीर के सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को भी साफ करेगा। यदि आप पेट में दर्द के साथ बिस्तर पर जाते हैं, तो यह आपको दर्द से राहत दे सकता है। Also Read - 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन घटाना है? डाइटिशियन ने बताया असरदार वेट लॉस प्लान