बदलते मौसम में कौन-सी सब्जियों का जूस पीना चाहिए?
Vegetables Juice for Changing season: बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसलिए इस मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और संक्रमण जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। इसलिए बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें। बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए आपको सब्जियों का जूस जरूर पीना चाहिए। अगर आप रोज सुबह खाली पेट कुछ सब्जियों का जूस बनाकर पिएंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और कई रोगों से बचाव होगा। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बदलते मौसम में कौन-सी सब्जियों का जूस पीना चाहिए?
