Green-tea
ग्रीन टी इन दिनों सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। फिटनेस फ्रीक इसे हेल्दी डाइट मानते हैं और अपने आहार में शामिल करते हैं। सीमित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए कई मायने में लाभदायक है। पर क्या आप जानते हैं कि दिन भर में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना आपकी सेहत को फायदे की बजाए नुकसान दे सकता है। आइए जानें ग्रीन टी से होने वाले सेहत को नुकसान।