hamburger icon
A
Read in English

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें

drinks for summer: अगर आप ऑफिस जाते हैं, तो अपने साथ कुछ ड्रिंक्स जरूर रखें। इन्हें पीकर बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और गर्मी से होने वाली थकान दूर होगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 22, 2026, 2:13 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon1/6

ऑफिस पहुंचकर शरीर को हाइड्रेट कैसे रखें?

गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या बन जाती है, डिहाइड्रेशन और पसीना। खासकर, जब आप रोज ऑफिस जाते हैं, तो रास्ते में धूप, गर्म हवा और पसीना शरीर की सारी एनर्जी खत्म कर देते हैं। ऐसे में पानी पीना जरूरी होता है, लेकिन सिर्फ पानी काफी नहीं होता है। इसके लिए आपको कुछ ड्रिंक्स की जरूरत भी होती है, जिससे शरीर अंदर से ठंडा रहे और शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिले। अगर आप भी ऑफिस पहुंचते-पहुंचते थक जाते हैं और पसीने से बेहाल हो जाते हैं, तो रोजाना इन 5 ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon2/6

1. नींबू पानी पिएं

अगर आपका ऑफिस दूर है और वहां तक पहुंचते-पहुंचते ही आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो अपने साथ नींबू पानी जरूर रखें। नींबू पानी में विटामिन सी होता है, इसे पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बैलेंस रहते हैं। आप सुबह निकलने से पहले एक गिलास ठंडा पानी लें और इसमें नींबू का रस और नमक मिलाएं। इस पानी को ऑफिस आते समय अपने साथ रखें और पीते रहें। Also Read - ऑफिस आते-आते बॉडी हो जाती है डिहाइड्रेट? साथ में रखें 5 ड्रिंक्स

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon3/6

2. नारियल पानी पिएं

ऑफिस जाते समय आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। नारियल पानी में पोटैशियम और मिनरल्स होते हैं। अगर आप रोजाना नारियल पानी पिएंगे, तो इससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहेगा। नारियल पानी पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon4/6

3. छाछ पिएं

गर्मियों में छाछ का सेवन भी जरूर करें। यह एक बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक है। छाछ पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह छाछ पीकर घर से निकलेंगे, तो ऑफिस पहुंचने पर आपको डिहाइड्रेशन भी नहीं होगी। आप दही में थोड़ा नमक और भुना जीरा डालें, यह स्वाद में भी काफी अच्छा होता है।  Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon5/6

4. आम पन्ना पिएं

गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है। आम पन्ना विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आम पन्ना शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

ऑफिस पहुंचते-पहुंचते गर्मी और पसीने से हालात हो जाती है खराब, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 5 चीजें photo icon6/6

5. सत्तू ड्रिंक पिएं

गर्मियों में सत्तू का ड्रिंक जरूर पीना चाहिए। सत्तू का पानी पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। गर्मियों में सत्तू को एक सुपरफूड माना जाता है। यह शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ऑफिस जाते समय अपने साथ सत्तू ड्रिंक जरूर रखें, इसे पीने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स