धुएं से लिवर और किडनी के पास जमा हो गई है गंदगी? इन 5 ड्रिंक्स से मिनटों में करें सफाया

Drinks for Liver-Kidney Detox : लिवर और किडनी हमारे शरीर के अहम अंग होते हैं, जो खराब होने लगे तो इसका असर पूरी बॉडी पर पड़ता है। आइए आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिनसे आप लिवर-किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं।

Written by Kishori Mishra | Published : October 23, 2025 10:09 AM IST

1/6

लिवर-किडनी को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स L

iver ki Gandgi Kaise Saaf Kare : खराब खान-पान की वजह से ओवरऑल हेल्थ खराब होती है। अनहेल्दी खान-पान से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि इससे लिवर-किडनी पर भी असर पड़ता है। कई लोग जो धूम्रपान करते हैं, उन्हें लिवर-किडनी के डैमेज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। दरअसल, जंक फूड्स के साथ-साथ अगर स्मोकिंग की जाती है, तो इससे धुआं और टॉक्सिन्स धीरे-धीरे लिवर-किडनी में जमा होने लगते हैं। इससे इन अंगों की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर-किडनी के साथ-साथ पूरी बॉडी को डिटॉक्स कर देती हैं।

2/6

लिवर-किडनी डिटॉक्स करे आंवले का जूस

लिवर-किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आंवले का जूस भी पिया जा सकता है। यह जूस एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो पूरी बॉडी को डिटॉक्स करने में कारगर होता है। इसके अलावा, यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, आंवले का जूस ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। आंवले के जूस को खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। Also Read - पेरासिटामोल खाने से किडनी या लिवर, किसे होता है ज्यादा बुरा असर

3/6

जीरा पानी लिवर किडनी के लिए है बेस्ट

जीरा भारतीय रसोई का एक अहम मसाला है, जो हर सब्जी में डाला जाता है। हालांकि, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कुछ ऐसे नेचुरल ऑयल्स भी होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। साथ ही जीरे में एक्स्ट्रा सोडियम भी होता है, जो शरीर में जमा पानी को बाहर निकालने में मदद करता है, इससे किडनी का भार भी कम होता है।

4/6

Green Tea (2)

ग्रीन टी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन कम करने बल्कि बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर होती है। दरअसल, ग्रीन टी में डाइयूरेटिक नाम का तत्व होता है, जो यूरिन के जरिए किडनी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।  Also Read - शरीर में साफ-साफ दिखने वाले ये 4 बदलाव बताएंगे किडनी और लिवर एक साथ हो सकते हैं डैमेज

5/6

हल्दी वाला दूध

लिवर-किडनी को साफ करने के लिए हल्दी वाला पानी या फिर हल्दी वाला दूध भी पिया जा सकता है, क्योंकि हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से तो बचाते ही हैं, साथ ही लिवर-किडनी में मौजूद गंदगी को बाहर निकाल देते हैं। इसके अलावा, हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो सूजन कम करने का काम करता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन किया जा सकता है।

6/6

नींबू और अदरक का पानी

लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आप नींबू और अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जिन लोगों को लिवर-किडनी में सूजन की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह पानी काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि इससे सूजन दूर होती है। साथ ही यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर पूरी बॉडी को साफ कर देती है।  Also Read - अगर हाई BP के साथ दिखें ये लक्षण तो किडनी की जांच जरूरी कराएं, डॉक्टर ने दी सलाह