अच्छी और गहरी नींद के लिए बेस्ट चाय - Best Tea For Sleep
Teas for good Sleep : स्वस्थ शरीर के लिए न सिर्फ नियमित रूप से एक्सरसाइज और हेल्दी आहार की जरूरत होती है, बल्कि अच्छी और गहरी नींद भी जरूरी होता है। कई रिसर्च से पता चलता है कि अगर आप अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो आपके शरीर का हार्मोन असंतुलित हो सकता है। यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता पर असर डाल सकता है। ऐसे में अच्छी और गहरी नींद बहुत ही जरूरी होती है। रात को सोते समय अगर आप कुछ गुड हैविट्स को अपनी डेली रुटीन में शामिल करते हैं, तो आपको काफी अच्छी नींद आ सकती है। मुख्य रूप से सोने से पहले अगर आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं, तो इससे आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी नींद को बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं अच्छी और गहरी नींद के लिए कौन से चाय का सेवन करें?
