गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स
Summer Detox Drinks For Glowing Skin: गर्मियों में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसका असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है। इसकी वजह से चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है। ऐसे में, गर्मियों के मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से इन ड्रिंक्स का सेवन करने से आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहेगी। साथ ही, त्वचा नैचुरली ग्लोइंग नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में -
