रोज सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Drinks To Reduce Bad Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : March 3, 2025 4:14 PM IST

1/6

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Healthy Drinks To Reduce Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे बताने जा हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

2/6

ग्रीन टी

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है। Also Read - क्या आप जानते हैं हाई ट्राइग्लिसराइड्स हार्ट अटैक के खतरे को तेजी से बढ़ा देता है? जानें किनके लिए ज्यादा खतरा

3/6

अदरक और नींबू का पानी

अदरक और नींबू का पानी कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

4/6

मेथी का पानी

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मेथी का पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मेथी के बीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और मेथी दाना को चबाकर खाएं। Also Read - कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने की शुरुआत कैसे करे सुबह नाश्ते के साथ?

5/6

अलसी का पानी

अलसी के बीज भी बढे कोलेस्ट्रॉल को कम करने की काफी असरदार होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को तो कम करता ही है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ता है। अलसी के बीज ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी के बीज को रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

6/6

आंवला जूस

नियमित रूप से खाली पेट आंवले का जूस का सेवन कर आप अपने बढ़े हुए हाई कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, आंवले में विटामिन- सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इस ड्रिंक का नियमित रूप से सेवन करने से धमनियों में प्लाक को जमा होने से रोका जा सकता है। Also Read - सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स पीने से भी धमनियों से साफ होने लगेगा कॉलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक का खतरा कम होगा