hamburger icon
A
Read in English

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

Stomach Clean in The Morning : सुबह के समय पेट को साफ करने के लिए आप रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पिएं। इसके फायदों को बढ़ाने के लिए दूध के साथ कुछ चीजों को मिक्स करके ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: March 14, 2024, 7:05 PM

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon1/6

रात में दूध में मिलाकर ये चीजें, सुबह पेट तुरंत होगा साफ

Stomach Clean in The Morning : रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे न सिर्फ अच्छी और गहरी नींद आती है, बल्कि यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि सुबह के समय आपका पेट अच्छे से साफ हो या फिर आपको पाचन संबंधी परेशानी रहती है, तो ऐसे में आप रात में सोने से पहले दूध में कुछ चीजों को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे पेट को साफ करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले दूध में किन चीजों को मिक्स करके पिएं?

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon2/6

दूध और हल्दी के फायदे

हल्दी और दूध का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही हल्दी में मौजूद गुण आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण आपको कब्ज से आराम दिला सकता है। सुबह के समय अच्छे से पेट साफ करने के लिए आप रात में सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं।  Also Read - पेट साफ करने के 8 असरदार नुस्खे

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon3/6

दूध और गुड़ पीने के फायदे

दूध और गुड़ पेट के लिए काफी अच्छा साबित होता है। इससे पेट में बिना वजह बनने वाली गैस और अपच की शिकायक कम होती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुना दूध लें, इसके साथ आप गुड़ का टुकड़ा खाएं। इससे पेट क्लियर अच्छे से होगा।

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon4/6

दूध और लहसुन है हेल्दी

रात में सोने से पहले दूध और लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करें। इससे पेट में होने वाली अपच की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। अगर सुबह के समय आपका पेट अच्छे से साफ नहीं होता है, तो इस मिश्रण का सेवन रोजाना रात में सोने से पहले करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।  Also Read - सिर्फ 1 दिन में पूरे शरीर के सिस्टम को इस तरह करें साफ, पेट और आंत मिनटों में हो जाएगा क्लीन

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon5/6

दूध और हींग के फायदे

सुबह के समय दूध और हींग का सेवन करना आपके गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट में बनने वाली गैस को कम करता है। साथ ही सुबह के समय होने वाली दिक्कतों को कम कर सकता है।

सोने से पहले दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सुबह-सुबह पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर photo icon6/6

दूध और खजूर का करें सेवन

रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ खजूर या फिर छुहारे के सेवन करें। यह आपके शरीर में न सिर्फ आयरन की कमी को दूर कर सकता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है, जो सुबह के समय आपके पेट को साफ करने में प्रभावी हो सकता है।  Also Read - दाएं ब्रेस्ट में हल्का सा दर्द क्यों महसूस होता है? कब घबराने की होती है जरूरत