ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली हर्बल चाय
Tea for blood sugar control: ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होने से डायबिटीज के मरीजों की कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती है। डायबिटीज मरीजों में हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से नर्व डैमेज और किडनी डैमेज का रिस्क बढ़ता है वहीं, माइग्रेन, फोकस में कमी और हाथों-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याए भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए, डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए आपको रोजाना अपनी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन का भी ध्यान रखना पड़ता है। वहीं, नेचुरल हर्ब्स और घरेलू नुस्खों को भी समय-समय पर आपको अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद हो सकती है। ऐसी ही एक हर्बल टी के बारे में पढ़ें यहां।