उम्र के साथ कमजोर होता है दिमाग
बढ़ती उम्र के साथ न केवल शरीर बल्कि हमारा दिमाग भी कमजोर होता जाता है। इसलिए अक्सर देखा जाता है कि ज्यादा उम्र के लोग बहुत-सी बातों को अक्सर भूल जाते हैं। हालांकि उम्र के साथ आने वाली एक बेहद आम समस्या है लेकिन कठिनाई तब हो जाती है जब कम उम्र वाले लोगों के साथ ये समस्या होने लगती है। आज भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय की शांति भी भला किसे नसीब है, जिसका सीधा प्रभाव हमारे दिमाग पर देखने को मिलता है। बहुत अधिक तनाव में रहने के कारण अक्सर ही हम लोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 योगाभ्यास बताने जा रहे हैं, जो आपके दिमाग को कंप्यूटर से भी तेज बना सकते हैं।