डायबिटीज में ज्यादा सोने की आदत
Oversleeping and diabetes: डायबिटीज के मरीजों को लगता है कि अगर वे मीठा खाना छोड़ दें देंगे और हेल्दी खाना खाएंगे तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने लगेगा। जबकि सही लाइफस्टाइल भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अगर आप सही नहीं नहीं ले रहे हैं, तो ब्लड शुगर बढ़ सकता है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी होते हुए भी आज के समय में लोग इसे आम समझने लगे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके मामले पिछले एक दशक में काफी बढ़े हैं। अब हर घर या आस-पड़ोस में एक दो मरीज इसके मिल ही जाते हैं। इसलिए हर किसी के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है।
