शरीर में कमजोरी का कारण
Kya Khane Se Hame Weakness Feel Hoti Hai: अक्सर हम सोचते हैं कि कमजोरी सिर्फ कम खाने या ज्यादा काम करने की वजह से होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाने से हमें शरीर में कमजोरी महसूस होती है। जी हां कमजोरी, यानी कि आपको अचानक शरीर में थकान, चक्कर, सुस्ती या कमजोरी महसूस हो सकती है। अपोलो स्पेक्ट्रा रुग्णालय मुंबई की इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर छाया वजा कहती हैं कि 'इसका कारण गलत खान-पान, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, डिहाइड्रेशन या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।' आइए हम आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं कि वो कौन सी 5 चीजें हैं तो हमारे शरीर को कमजोर करती हैं।