hamburger icon
A
Read in English

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें?

Headache Treatment At Home: अगर आपको भी बार-बार सिर दर्द होने लगता है और आप दवाई खा लेते हैं तो आज से ऐसा करना बंद कर दें। आज हम आपको घर पर रखी 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खाने के बाद आपका सिर दर्द गायब हो जाएगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 24, 2025, 2:02 PM

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon1/6

सिर दर्द कैसे ठीक करें?

Sar Dard Kaise Thik Kare: हम सभी की ये आदत बहुत ही खराब हो गई है कि थोड़ी कुछ परेशानी होती नहीं है कि हम दवाई खाना शुरू कर देते हैं। खासकर उन परेशानियों के लिए जिन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं सिर दर्द की, जो कई लोगों को रोज हो सकता है और कुछ को कभी-कभी। वैसे तो सिर दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण है हमारा हर छोटी-बड़ी बात कर स्ट्रेस लेना। आज हम आपको हैडेक होने के कारणओं और कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से आपका सिर दर्द खत्म हो जाएगा।

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon2/6

पहले जाने सिर दर्द होने का कारण

सिर दर्द होने की पहली और सबसे बड़ी वजह आपका स्ट्रेस लेना है। इसके अलावा नींद की कमी, पोषण की कमी, उठने व सोने का गलत टाइम, स्क्रीन ज्यादा देखना आदि भी सिर दर्द का कारण हो सकते हैं। लेकिन इसे ठीक करने के लिए आपको दवा नहीं बल्कि हमारी बताई ये चीजें खाने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं क्या खाने से सिर दर्द कम होता है। Also Read - सुबह उठते ही क्यों होता है सिरदर्द? हो सकते हैं ये 7 कारण

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon3/6

कैफीन

अगर आपको काफी देर से सिर दर्द हो रहा है, लेकिन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है तो थोड़ी मात्रा में आपका कैफीन लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बस कॉफी या चाय पीनी है। कॉफी ब्लड वेसेल्स को संकुचित कर देता है जिससे दर्द कम होने लगता है।

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon4/6

तुलसी

आप सिर दर्द होने पर तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में बहुत प्रभावी होते हैं। आप चाहें तो तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। यह चाय सिर दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर अगर सिर दर्द ठंड या तनाव की वजह से हो। Also Read - धूप में जाते ही होने लगता है सिरदर्द तो आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon5/6

पीनी

कभी-कभी शरीर में पानी की मात्रा कम होने की वजह से भी सिर दर्द हो सकता है। इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपने सिर दर्द को बढ़ने से रोकें। अगर आप पानी नहीं पिएंगे तो बॉडी में डिहाइड्रेशन कम होगा। नॉर्मल पानी की जगह आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

क्या खाने से सिर दर्द दूर होता है? जानें हैडेक को जड़ से खत्म कैसे करें? photo icon6/6

दालचीनी का सेवन

आपको बता दें कि दालचीनी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण के साथ-साथ न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टी भी होती है, जो बार-बार होने वाले सिर दर्द को कम करने में मदद करती है। वह लोग जिन्हें माइग्रेन है या अधिक सिर दर्द होता है वे दालचीनी का पानी या चाय पी सकते हैं। ये हर किसी के लिए फायदेमंद साबित होगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सिरदर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा फायदा