क्या बालों पर अंडा-दही लगाने से फ्रीजिनेस दूर हो जाती है?

आपको क्या लगता है कि क्या अंडा और दही लगाने से बालों का रूखापन और फ्रिजीनेस दूर हो जाती है? आइए आपको बताते हैं अगल आप इस नुस्खे को आजमाएं तो क्या होगा।

Written by Vidya Sharma | Published : January 28, 2026 1:24 PM IST

1/6

बालों की हेल्थ कैसे सुधारें?

Damage Balo Ko Kaise Thik Kare: हममें से कई महिलाओं ने यह सुना होगा कि 'अपने बालों पर दही-अंडा लगाया करो।' लेकिन क्या यह नुस्खे सच में हमारे बालों के लिए फायदेमंद होते हैं? पूरी तरह से नकारना गलत होगा क्योंकि एक ओर जहां जही में एंटीऑक्सीडेंट और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, यह हमारी स्कैल्प को साफ करने में मदद करती है, डैंड्रफ की समस्या को कम करने और स्कैल्प पर होने वाले फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में मदद करती है। वहीं अगर हम अंडे की बात करें तो इसमें मौजूद प्रोटीन बालों का पतलापन दूर करने, उन्हें शाइनी और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में बालों पर दही और अंडा लगाने के 5 अलग-अलग तरीके बताने वाले हैं। यह आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे।

2/6

पहला नुस्खा है सिर्फ दही-अंडा का

बालों की फ्रिजीनेस दूर करने का पहला नुस्खा दही में अंडा मिलाकर बालों पर लगाने का है। जी हां, आप एक कटोरी या अपने बालों की लेंथ के हिसाब से दही की मात्रा लें और उसमें 1 अंडा फोड़कर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे आप अपने बालों पर जड़ से सिरो तक लगाएं और 30-45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद आप नॉर्मल टेम्परेचर वाले पानी से हेयर वॉश कर लें। Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IGUR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

3/6

दही में मिलाएं एलोवेरा जेल

अगर आप अपनी स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ उसे नरिश भी करना चाहते है तो दही के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा जेल स्किन से ज्यादा बालों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, ई और सी के साथ प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह आपके बालों की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

4/6

अंडे के साथ मिलाएं जैतून का तेल

जी हां आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन इन दोनों का मिक्सचर बालों की हेल्थ को ठीक-ठाक से बेहतर बनाने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बालों के लिए अंडे के फायदे तो हम आपको बता चुके हैं, लेकिन जैतून का तेल और भी ज्यादा असरदार होता है। इसमें विटामिन ई, के और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। Also Read - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी सौंफ, जानिए खाने के 5 आसान तरीके; जिससे मन रहेगा Cool

5/6

अंडे के साथ मिलाएं एलोवेरा जेल

जिस तरह एलोवेरा का इस्तेमाल दही के साथ किया जाता है उसी तरह आप इसे अंडे के साथ भ मिक्स कर सकते हैं। यह दोनों मिलकर बालों के रूखेपन और फ्रिजीनेस को दूर करने के साथ डैमेज हेयर को रिपेयर करने में मदद करेंगे। साथ ही उन्हें हेल्दी और वॉल्यूम देने का काम करेंगे।

6/6

बालों पर करें दही अंडा और चावल का पेस्ट

इसमें कोई दो राय नहीं है कि आजकल लोग चेहरे से लेकर बालों तक में चावल के पानी व पेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बालों को जड़ से मजबूत करता है, ड्राई होने से बचाता है, रफनेस को दूर करता है और धूल-मिट्टी से होने वाले नुकसान से बचाता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - 90% लोग करते हैं ये गलती, इसलिए लंबी ड्राइव में बढ़ता है पैर दर्द: फिटनेस ट्रेनर की सलाह