डॉक्टर ने बताया शुगर ही है शरीर का असली दुश्मन, खोल दी सारी पोल

Verified Medically Reviewed By: Dr. Rohit Sane

Diabetes: क्या आप भी परेशान हैं कि घर में किसी को डायबिटीज नहीं है पर मुझे ही क्यों शुगर हो गई है! अगर हां तो आइए डॉक्टर सलीम द्वार शेयर की गई इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं।

Written by Vidya Sharma | Updated : February 9, 2026 4:57 PM IST

1/6

शुगर की बढ़ती समस्या

आज के समय में ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि सिर्फ डायबिटीज के मरीजों को ही शुगर से बचना चाहिए, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर रोहित साने के अनुसार, अधिक मात्रा में शुगर का सेवन शरीर में कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है। दिल का दौरा, फैटी लिवर, हाई बीपी, जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी- इन सबका सीधा कनेक्शन शुगर से है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि शुगर शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाती है।

2/6

शुगर कैसे बढ़ाती है हार्ट अटैक का खतरा

जब हम रोज़ ज्यादा मीठा खाते हैं, तो शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स नाम का फैट बढ़ने लगता है। यह फैट खून में जमा होकर धमनियों (Arteries) को सख्त और संकरी बना देता है। इससे ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। धीरे-धीरे यही स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ा देती है। यानी शुगर सीधे तौर पर दिल की सेहत पर हमला करती है। Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-से सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है? ये 5 गोलियां बच्चे के विकास में करती हैं मदद

3/6

फैटी लिवर का असली कारण है ज्यादा शुगर

बहुत कम लोग जानते हैं कि लिवर शुगर को फैट में बदल देता है। जब रोज़ाना ज्यादा शुगर खाई जाती है, तो लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। फैटी लिवर सिर्फ एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह आगे चलकर कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है। इसलिए शुगर का अधिक सेवन लिवर को चुपचाप कमजोर बना देता है।

4/6

शुगर से कमजोर होती हैं हड्डियां और बढ़ता है जोड़ों का दर्द

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा शुगर खाने से शरीर में कैल्शियम का नुकसान होने लगता है। इससे हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। इतना ही नहीं, शुगर शरीर में इन्फ्लेमेशन (सूजन) बढ़ाती है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि घुटनों, कमर और उंगलियों में दर्द बढ़ने लगता है। Also Read - किडनी डायलिसिस में क्या होता है? क्या डायलिसिस कराना ट्रांसप्लांट से बेहतर विकल्प है?

5/6

शुगर क्रेविंग क्यों होती है?

डॉक्टर रोहित साने बताते हैं कि जब हमारे खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी होती है, तब बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है। शरीर जल्दी एनर्जी पाने के लिए शुगर मांगने लगता है। असल में यह भूख नहीं, बल्कि पोषण की कमी का संकेत होता है।

6/6

शुगर क्रेविंग को कैसे करें कंट्रोल

अगर आप शुगर से दूरी बनाना चाहते हैं, तो अपने खाने में कुछ बदलाव जरूरी हैं। जैसे आप हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल करें, जैसे- दाल, अंडे, पनीर, टोफू या दही। इससे पेट भरा रहता है और मीठा खाने की इच्छा कम होती है। फाइबर लें। फल, सब्जियां, सलाद और साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। वहीं अगर अगर मीठा खाने का मन करे, तो एक पूरा फल खा लें या डार्क चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा ले सकते हैं। इससे नुकसान भी नहीं होगा और क्रेविंग भी शांत हो जाएगी। डॉक्टरों की मानें तो शुगर सिर्फ स्वाद की चीज़ नहीं, बल्कि शरीर का सबसे बड़ा छिपा हुआ दुश्मन है। ज्यादा शुगर दिल, लिवर, हड्डियों और जोड़ों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है। अगर समय रहते खानपान में सुधार कर लिया जाए, तो इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। याद रखें, संतुलित आहार और कम शुगर ही स्वस्थ जीवन की असली कुंजी है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Overthinking से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जानें ज्यादा सोचना कैसे बंद करें