वायु प्रदूषण के कारण कौन सी बीमारियां होती हैं?
फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के एसोसिएट निदेशक एवं प्रमुख डॉ. मनीषा मेंदीरत्ता (Dr. Manisha Mendiratta, Associate Director & Head - Pulmonology, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) के अनुसार, प्रदूषित हवा में सांस लेने से सिर्फ फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि ये पूरे शरीर की कार्यप्रणाली को बिगाड़ सकता है। वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं, जो हमारे जीवन को भी खतरे में डाल सकती हैं।