hamburger icon
A
Read in English

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां

बॉलीवुड में कइयों ऐसे सेलेब्स हैं जिनके पास ना केवल बतौर डॉक्टर प्रोफेशनल डिग्री है बल्कि, कुछ मरीज़ों की सेवा और इलाज में एक्टिव भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही डॉक्टरों के बारे में। (Doctor Celebs in Bollywood in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 1, 2021, 12:47 PM

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon1/6

बॉलीवुड सेलेब्स जो हैं डॉक्टर भी

Doctor Celebs in Bollywood: बॉलीवुड कलाकारों को अपने प्रोफेशन में रहने का एक बड़ा फायदा यह है कि, उन्हें अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है। पुलिस ऑफिसर हो, वकील हो या इंजिनियर या बिजनेस टाइकून, हर तरह के रोल्स करके वे अपने सपने भी पूरे कर लेते हैं, जो बचपन में खेल-खेल में देखे होंगे। इसी तरह फिल्मी पर्दे पर बहुत-से एक्टर और एक्ट्रेसेस डॉक्टर की भूमिका में भी नज़र आ चुके हैं। महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), संजय दत्त (Sanjay Dutt), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसे कलाकारों ने अपनी फिल्मों में डॉक्टरों की यादगार भूमिकाएं निभायी हैं। तो वहीं, डॉ. श्रीराम लागू (Dr. Shriram Lagoo) जैसे कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां भी हैं जो एक्टिंग से पहले डॉक्टर (Doctor Celebs in Bollywood) बन चुके थे। इसी तरह मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) और फिल्म 'सूर्यवंशम' (Sooryavansham) फेम अभिनेत्री सौंदर्या (Saundarya) भी मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी हैं। जी हां, इनमें से कइयों के पास ना केवल प्रोफेशनल डिग्री है बल्कि, कुछ मरीज़ों की सेवा और इलाज में एक्टिव भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही डॉक्टरों के बारे में जो फिल्मी दुनिया में भी कमा रहे हैं नाम और शोहरत। (Doctor Celebs in Bollywood in Hindi)

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon2/6

डॉक्टर मोहन आगाशे

हिंदी आर्ट फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभानेवाले दिग्गज़ अभिनेता मोहन आगाशे (Dr. Mohan Aagashe) एक प्रोफेशनल मनोचिकित्सक हैं। भारत और न्यू यॉर्क में प्रैक्टिस करनेवाले मोहन अगाशे को हिंदी भाषा की ‘त्रिमूर्ति’, ‘जॉली एलएलबी’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा थियेटर और मराठी फिल्मों में भी मोहन आगाशे का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। मोहन आगाशे साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स पर जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करते हैं। वहीं, साल 1991 में उन्होंने महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (पुणे) की स्थापना में भी मोहन आगाशे की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने इसी संस्थान में बतौर डायरेक्टर भी काम किया, प्रोफेसर के तौर पर मेडिकल स्टुडेंट्स को पढ़ाया भी और महाराष्ट्र सरकार में बतौर एडवाइजर भी जुड़े रहे। (Doctor Celebs in Bollywood) Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon3/6

डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर

मॉडेल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और फॉर्मर मिसेज़ इंडिया (Mrs. India) टाइटल विनर अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) भी डॉक्टर हैं। शाह रूख खान के साथ फिल्म पहेली और अक्षय कुमार के साथ ‘दे दना दन’ में नज़र आनेवाली अदिति एक्टिंग में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में काम कर रही थीं। अदिति साल 2000 में मिसेज़ इंडिया और उसके बाद मिसेज़ वर्ल्ड (2001) भी चुनी गयी थीं। अदिति के पास मेडिकल और साइकोलॉजी में प्रोफेशनल डिग्री है। लॉकडाउन के दौरान अदिति के फिटनेस और हेल्थ वीडियोज़ काफी पसंद किए गए।

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon4/6

गायक, एक्टर और डॉक्टर हैं पलाश सेन

अपने सिंगिग टैलेंट की वजह से पसंद किए जानेवाले सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) भी एक डॉक्टर हैं। उनका अपना एक म्यूज़िक बैंड यूफोरिया भी है। इसके अलावा पलाश बॉलीवुड में ‘फिलहाल’ और ‘मुंबई कटिंग जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, बंगाली भाषा की कुछ फिल्मों में भी पलाश ने एक्टिंग की है। पलाश एक MBBS डॉक्टर हैं और उन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ से पढ़ाई की है। (Doctor Celebs in Bollywood) Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon5/6

आयुर्वेद एक्सपर्ट हैं विनीत

‘सांड की आंख’ और ‘मुक्काबाज़’ (Mukkabaz) जैसी फिल्मों में अपने रोल्स के लिए क्रिटिक्स की सराहना पाने वाले एक्टर विनीत कुमार (Vineet Kumar) के पास डॉक्टर की डिग्री है। प्रतिष्ठित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से ग्रैजुएट विनीत कुमार ने कंबाइन्ड मेडिकल प्री-टेस्ट (CMPT) में सफलता हासिल की और उसके बाद मेडिकल कॉलेज में टॉप भी रहे। विनीत के पास आयुर्वेद में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (M.D. ) की डिग्री है। इसके अलावा विनीत के पास डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस का भी लाइसेंस है। संयोग की बात है कि फिल्म ‘सांड की आंख’ (Saand Ki Aankh) में उन्होंने एक डॉक्टर की भूमिका भी निभायी है।Doctor Celebs in Bollywood:

Doctor Celebs In Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हैं डॉक्टर, हासिल कर चुके हैं MBBS और MD जैसी डिग्रियां photo icon6/6

अभिनेत्री जिनके नाम का है हॉस्पिटल

हिंदी फिल्म जगह की सबसे सम्मानीय अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली आशा पारेख को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लेकिन, यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि आशा पारेख के नाम पर एक हॉस्पिटल भी है। हालांकि, आशा प्रोफेशनली डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस नहीं करतीं। लेकिन, मुंबई में उनके सम्मान में आशा पारेख हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर स्थित है। ( Interesting facts about Asha Parekh) Also Read - क्या तेजी से बढ़ रहा स्ट्रेस भी प्लेटलेट कम कर सकता है? जानें तनाव कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है