रोज सिर दर्द क्यों होता है?
Roj Sar Dard Hone Ka Karan: आजकल बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के व्यक्ति तक, सभी हर दूसरे दिन सिर दर्द की शिकायत करते रहते हैं। सिरदर्द एक आम समस्या है, लेकिन जब यह रोज होने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपका बार-बार सिरदर्द होना आपके काम, नींद और मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। जब भी हमारा सिर दुखता है हम कोई बाम या जेल लगा देते हैं या फिर कोई पेन किलर खाकर सो जाते हैं। ऐसे में आकाश हेल्थ केयर के सीनियर कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा कहते हैं कि खुद अपने हिसाब से दवाई लेना, यह किसी भी समस्या को ठीक करने का सही तरीका नहीं है। खासकर ऐसी परेशानी जो लंबे समय से बनी हुई है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में रोजाना सिर दर्द होने के 3 बड़े कारणों और उसे ठीक करने के उपायों के बारे में बताने वाले हैं।