स्ट्रेस फ्री रहने के लिए सुबह उठते ही क्या करें?
दिन भर के कार्यों को करने के लिए दिमाग का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह आपकी मानसिकता को आकार देने में मदद कर सकता है। निष्क्रिय रहना, इधर-उधर भटकना या आने वाले दिनों के बारे में व्यर्थ का तनाव लेने जैसी कुछ बेकार की आदतें हैं, जो न केवल समय की बर्बादी करती हैं, बल्कि आपके दृष्टिकोण को नकारात्मक बनाती हैं। सुबह की धूप, संतुलित आहार, शरीर को आवश्यक पोषण देना और माइंडफुलनेस ये सभी आप पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और अवसाद के खतरे को कम कर सकते हैं। आज इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि दिनभर स्ट्रेस फ्री और पॉजिटिव रहने के लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए।
