डायबिटीज को कंट्रोल करेंगे ये योगासन
Best Yoga For Diabetes: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको लो ग्लाइसेमिक वाले फूड्स का सेवन करना चहिए और रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्टिविटी करनी चाहिए। अगर आपका फास्टिंग शुगर भी हाई रहता है, तो इसे कंट्रोल करने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ योगासनों को शामिल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले कुछ योगासनों के बारे में -