डायबिटीज कंट्रोल करेंगे ये 5 योगासन
Yoga To Control Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों को हुआ करती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां, ऐसे कुछ योगासन हैं, जिनका नियमित अभ्यास डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है (Best Yoga poses for Diabetes Patients In Hindi)। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।