hamburger icon
A
Read in English

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ

Pregnancy tips: प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अपने शरीर का ध्यान जरूर रखना चाहिए खासतौर पर तिसरी तिमाही में। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि तीसरी तिमाही के अंतिम चरणों में गर्भवती महिला को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 17, 2022, 2:12 PM

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon1/6

तीसरी तिमाही में देखभाल (Third Trimester Care)

Pregnancy care third trimester: प्रेगनेंसी हर महिला के लिए खुशी का अहसास है और इस दौरान महिला हर पल खुशी से जीती है। लेकिन वह इस दौरान जितनी उत्साहित होती है, उतनी ही उसे चिंता भी रहती है कि सब कुछ सही रहे। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य बेहद नाजुक हो जाता है और बहुत ही जल्दी उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इसलिए डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को अपने खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। डिलीवरी की डेट जितनी करीब आती है, महिला का स्वास्थ्य उतना ही कमजोर पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है इस दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखना। क्योंकि प्रेगनेंसी में अपनी सेहत का ध्यान न रखने के मतलब है अपने बच्चे के स्वास्थ्य को रिस्क में डालना। अगर आपको डिलीवरी की डेट भी करीब आ गई है, तो आपके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी डिलीवरी में सिर्फ एक महीने का ही समय रह गया है, तो आप ये 5 काम करने चाहिए, जिसे आप और आपका बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे और डिलीवरी के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने का खतरा भी बहुत कम हो जाएगा।

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon2/6

सुबह शाम करें मेडिटेशन (Meditation In Pregnancy)

गर्भवती महिलाओं को अपने शरीर को शांत रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान उनका शरीर बेहद नाजुक स्थिति में होता है। शरीर को शांत रखने के लिए मन को शांत करें और उसके लिए आप रोजाना सुबह शाम मेडिटेशन कर सकती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए मेडिटेशन के और भी कई फायदे बताए गए हैं। Also Read - तीसरी तिमाही में कितना हो जाता है शिशु का विकास? जानें 7 से 9वें महीने तक की पूरी जानकारी

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon3/6

सिर्फ हल्की एक्सरसाइज ही करें (Exercise In Pregnancy)

गर्भवती महिलाओं को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, लेकिन यह ध्यान रखें कि आप की कौन सी तिमाही चल रही है और आप किस प्रकार की एक्सरसाइज कर रही हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी की तिमाही कोई भी चल रही हो, लेकिन डॉक्टर व हेल्थ एक्सपर्ट्स यही सलाह देते हैं कि आप व्यायाम करते वक्त ज्यादा मेहनत न करें।

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon4/6

पोछा लगाने की आदत डालें (Work In Third Trimester)

कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रेगनेंसी के अंतिम या नी नौवें महीने में महिलाओं को पोछा लगाना चाहिए और यह सही भी रहता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तीसरी तिमाही में पोछा लगाने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो प्रेगनेंसी का वजन संभालने के लिए जरूरी होती हैं। हालांकि, पहली और दूसरी तिमाही में पोछा लगाने से बचना चाहिए। Also Read - पहली तिमाही में किन कारणों से होता है Abortion? ये 4 चीजें रखेंगी प्रेग्नेंसी को सेफ

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon5/6

डाइट का रखें खास ध्यान (Diet In Pregnancy)

यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो सही डाइट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक गर्भवती महिला अपनी डाइट में क्या ले रही है, उसका पूरा-पूरा असर उसके बच्चे पर पड़ता है। इसलिए ऐसा खाना खाएं, जो आपके और बच्चे दोनों के लिए उचित हो। हम आपको किसी अच्छे डाईटीशियन से संपर्क करने की सलाह देते हैं। ताकि आपकी शारीरिक स्थिति के अनुसार वे आपके लिए उचित डाइट प्लान तैयार कर सकें।

डिलीवरी डेट आ रही है करीब तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों होंगे बिल्कुल सेफ photo icon6/6

मानसिक स्वास्थ्य है जरूरी (Mental Health In Pregnancy)

जिस प्रकार डाइट बहुत जरूरी है उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें। महिलाओं को खासतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान मानसिक तनाव रहता है, जो आमतौर पर इन दिनों में होने वाले हार्मोन में उतार-चढ़ाव की वजह से होता है। मां के मानसिक स्वास्थ्य का असर बच्चे पर भी पड़ता है। आपको मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए नियमित रूप से मानसिक रोगों के विशेषज्ञों (Psychiatrists) के पास जाना चाहिए। Also Read - Pregnancy third trimester: तीसरी तिमाही में अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, बच्चा होगा सुंदर और स्वस्थ