Sign In
  • हिंदी

पपीते के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पेट में बन सकता गैस का गोला

Harmful Fruit Combinations: पपीता स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन इसके साथ आपको कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written by Kishori Mishra | Published : May 23, 2023 8:13 PM IST

पपीते के साथ क्या न खाएं?

Harmful Fruit Combinations: पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। यह एक ऐसा फल है, जो आपको बारह मास हर जगह पर आसानी से उपलब्ध होता है। वजन कम करने से लेकर पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने तक पपीता का सेवन किया जाता है। पपीता कई स्थितियों में स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में पपीते के सेवन स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी साबित हो सकता है। खासतौर पर अगर आप पपीते के कॉम्बिनेशन पर ध्यान नहीं देंगे, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं पपीता का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए?

नींबू और पपीता का कॉम्बिनेशन है खराब

पपीता और नींबू का कॉम्बिनेशन भी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। यदि आप नींबू और पपीता का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे अपच की परेशानी हो सकती है। साथ ही शरीर में ब्लड से जुड़ी समस्याएं होने का भी खतरा रहता है।  Also Read - Food Combinations with Papaya: पपीता खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, सेहत हो जाएगी खराब

करेले के साथ न खाएं पपीता

पपीता और करेला दोनों ही विपरीत स्वभाव का होता है। ऐसे में इन दोनों का सेवन एक साथ नहींं करना चाहिए। अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ ही उल्टी, अपच जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

दही और पपीता पेट में बन सकता है जहर

पपीते के साथ कभी भी आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप पपीता और दही का एक साथ सेवन करते हैं, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दोनों का स्वभाव काफी अलग होता है, जिससे आपको सिरदर्द, बेचैनी, अपच जैसी परेशानी होने की संभावना रहती है।  Also Read - Wheatgrass Benefits: व्हीटग्रास से होगा इंस्टेंट Weight Loss, जानें इस सुपरफूड के और भी हैरान कर देने वाले फायदे

दूध और पपीता का एक साथ गलती से न करें सेवन

दूध और पपीता भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप दूध और पपीता का एक साथ सेवन (is papaya with milk harmful ) करते हैं, तो इससे आपको कब्ज और डायरिया जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह कॉम्बिनेशन पेट में मरोड़ का कारण बन सकता है। दूध और पपीता का अगर एक साथ सेवन किया जाए, तो यह आपकी कई परेशानियों को बढ़ा सकता है।

संतरे के साथ न खाएं पपीता

पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। लेकिन अगर आप संतरे के साथ पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ( which fruit should not be eaten with papaya ) हो सकती हैं। यदि आप इन दोनों फलों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स पैदा होता है, जिससे आपको डायरिया, अपच, कब्ज जैसी परेशानियां ( can papaya and orange be eaten together ) हो सकती हैं।  Also Read - हार्ट पेशेंट को Bypass Surgery की जरूरत कब पड़ती है, जानिए बाईपास सर्जरी का पूरा प्रोसेस