चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 चीजें, स्किन को हो सकता है नुकसान

Skin Care Tips: हम चेहरे पर कई तरह की चीजें इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन, कुछ चीजें त्वचा को नकुसान पहुंचाती हैं। इसलिए इनका यूज करने से बचना चाहिए।

Written by Anju Rawat | Updated : January 1, 2026 10:04 AM IST

1/6

चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए?

Do Not Use These Things on Face: हम सभी खूबसूरत, चमकदार और मुलायम त्वचा चाहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सभी घरेलू नुस्खे स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खों से चेहरा खराब हो सकता है। इसलिए आपको किसी भी घरेलू नुस्खे का बिना सोचे-समझे धड़ल्ले से इस्तेमाल नहीं कर देना चाहिए। किसी भी प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे का पहले पैच टेस्ट करें और इसके बाद ही चेहरे पर अप्लाई करें। लेकिन, कुछ चीजों को चेहरे पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

2/6

नींबू का रस

कई लोग चेहरे के दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन मिटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाता है। लेकिन, आपको बता दें कि नींबू में एसिडिक गुण होते हैं, जो त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं। नींबू का रस लगाने से चेहरे पर रेडनेस और मुंहासे हो सकते हैं। खासकर, अगर आप नींबू का रस लगाने के बाद धूप में जाएंगे, तो त्वचा जल सकती है। Also Read - पीठ पर दाने क्यों होते हैं? जानें 3 आसान नुस्खे, जो बैक एक्ने से दिलाएंगे छुटकारा

3/6

बेकिंग सोडा

कई लोग चेहरे पर बेकिंग सोडा भी यूज कर लेते हैं। जबकि, यह त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बेकिंग सोडा स्किन को इरिटेट कर सकता है। दरअसल, बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच लेवल को असंतुलित कर देता है, इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से चेहरे पर ड्राईनेस और इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी अपने चेहरे पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न करें।

4/6

टूथपेस्ट

चेहरे पर टूथपेस्ट लगाने से भी बचना चाहिए। अगर आप चेहरे के मुंहासों या दाग-धब्बों को मिटाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग करते हैं, तो इसका यूज करने से बचें। टूथपेस्ट त्वचा को रूखा और बेजान बनाता है। इसकी वजह से आपको चेहरे पर जलन और इरिटेशन हो सकती है। यह त्वचा पर रेडनेस कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो टूथपेस्ट लगाने से चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते हैं। Also Read - हर स्किन टाइप के लिए होता है अलग स्किन केयर, एक्सपर्ट ने बताया आप कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

TRENDING NOW

5/6

नमक

कई लोग चेहरे को स्क्रब करने के लिए नमक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, यह त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आपको चेहरे पर भूलकर भी नमक का यूज नहीं करना चाहिए। नमक लगाने से त्वचा रूखी हो सकती है। नमक लगाने से त्वचा पर गंभीर जलन हो सकती है और यह मुंहासों का कारण बन सकता है। नमक लगाने से चेहरे पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

6/6

दालचीनी

कई लोग दालचीनी का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन, यह त्वचा को खराब कर सकता है। इसलिए भूलकर भी अपने चेहरे पर दालचीनी का पेस्ट न लगाएं। दालचीनी गर्म होती है और यह त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। खासकर, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आप दालचीनी का उपयोग करने से बचें। इससे चेहरे पर इरिटेशन हो सकती है और स्किन डैमेज हो सकती है। Also Read - 14-15 साल की बेटी करने लगी है स्किनकेयर की जिद, बच्चों के डॉक्टर से जानें माता-पिता कैसे बनें अपनी लाडली के सच्चे गाइड