सर्दियों में ड्राई और पपड़ीदार स्किन से छुटकारा दिलाएगी ये लाल चीज, जान लें लगाने का सही तरीका

DIY Beetroot Face Pack for Glowing Skin: सर्दियों में त्वचा पर चुकंदर से बना लाल फेस पैक लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

Written by Ashu Kumar Das | Updated : November 25, 2025 8:34 AM IST

1/9

सर्दियों में चुकंदर का फेस पैक लगाने के फायदे

DIY Beetroot Face Pack for Glowing Skin: सर्दियों का मौसम अपनी ठंडक के साथ त्वचा के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के कारण स्किन ड्राई होना, ड्राई पैच, फटे होंठ, नीरस चेहरा और ग्लो का कम होना आम समस्या है। ऐसे समय में अगर कोई प्राकृतिक उपाय आपकी त्वचा को भीतर से चमकदार, गुलाबी और हेल्दी बना सकता है, तो वह है चुकंदर (Beetroot)। चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक पिग्मेंट्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स इसे एक बेहतरीन स्किन-केयर इंग्रीडिएंट बनाते हैं। सर्दियों में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम से जूझते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर चुकंदर का फेस पैक लगाने के फायदे और तरीके के बारे में।

2/9

सर्दियों में चुकंदर का फेस पैक क्यों है खास

चुकंदर एक स्किन सुपरफूड माना जाता है। चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, ए, पोटेशियम, फोलेट और आयन पाया जाता है। ये पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और सर्दियों में होने वाली ज्यादातर समस्याओं को दूर करते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर चुकंदर का लाल फेस पैक लगाने के फायदों के बारे में।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/9

मुंहासे और पिंपल्स को कम करता है

चुकंदर में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुए पाए जाते हैं। सर्दियों में धूप में लंबे समय तक बैठने, ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना खाने की वजह से अक्सर लोगों को मुंहासे और पिंपल्स की समस्या हो जाती है। इन समस्याओं को दूर करने में चुकंदर का फेस पैक फायदेमंद होता है। चुकंदर के पोषक तत्व मुंहासों की लालिमा को कम करते हैं। साथ ही, त्वचा पर मुंहासे बनाने वाले बैक्टीरिया को रोकते हैं। इससे पिंपल्स की परेशानी दूर होती है।

4/9

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।

चुकंदर में मौजूद विटामिन सी सर्दियों में होने वाली पिगमेंटेशन की परेशानी को दूर करता है। सर्दियों में चेहरे पर चुकंदर का फेस पैक लगाने से काले धब्बों, टैनिंग, डल स्किन और अनइवन टोन की समस्या दूर होती है। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/9

झुर्रियों को दूर करता है

चुकंदर का फेस पैक एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर होने वाली झाइयों और झुर्रियों को कम करते हैं। सर्दियों में सप्ताह में एक बार चुकंदर का फेस पैक लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं। चुकंदर के पोषक तत्व त्वचा की बढ़ती उम्र पर रोक लगाते हैं।

6/9

चेहरे को गुलाबी ग्लो मिलता है

चुकंदर की सबसे बड़ी खूबी है इसकी प्राकृतिक रेड पिग्मेंट। जब इसका फेस पैक लगाया जाता है तो यह त्वचा में भीतर तक जाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर गुलाबीपन और नेचुरल चमक आती है। चुकंदर में मौजूद हाइड्रेटिंग एजेंट्स त्वचा की नमी को लॉक करते हैं। यह ड्राई पैच को कम करता है और त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखता है। सर्दियों में जिन लोगों को अक्सर ड्राई स्किन की समस्या होती है, उन्हें चुकंदर का फेस पैक जरूर ट्राई करना चाहिए। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

7/9

घर पर कैसे बनाएं चुकंदर का फेस पैक

चुकंदर का फेस पैक घर पर तैयार करना बहुत ही आसान काम है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में चुकंदर का पेस्ट 2 चम्मच और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे को फेस वॉश से धोने के बाद लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पैक त्वचा को तुरंत नमी देता है और रूखापन दूर करता है। चुकंदर और दही का फेस पैक सर्दियों में पपड़ीदार स्किन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।

8/9

चुकंदर और बेसन का फेस पैक

चुकंदर का जूस, बेसन और गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट के तौर पर तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। 20 मिनट बाद सादे पानी से धो दें। सर्दियों में चुकंदर और बेसन का फेस पैक टैनिंग, डार्क स्पॉट और अनइवन टोन को परेशानी को दूर करता है। Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन

9/9

निष्कर्ष

सर्दियों में चुकंदर का फेस पैक आपकी त्वचा के लिए किसी नेचुरल ट्रीटमेंट से कम नहीं है। यह न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है, बल्कि पिगमेंटेशन, एजिंग, ड्राइनेस और डलनेस जैसी समस्याओं को भी कम करता है। अगर आप भी सर्दियों में किसी प्रकार की स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो चुकंदर के फेस पैक जरूर ट्राई करें।