Diwali gift : हेल्‍थ और वेल्‍थ दोनों के लिए फायदेमंद हैं खास तोहफा

अगर आप सेहतमंद दिवाली मनाना चाहते हैं तो सेलिब्रेशन के साथ डाइट और तोहफों का भी ध्‍यान रखें। तोहफों की ये हेल्‍दी च्‍वाइस आपको देगी बेहतर सेहत।

Written by Yogita Yadav | Updated : October 23, 2019 2:25 PM IST

1/5

Fruit-basket

अगर आप अपने दोस्तों और परिजनों को दिवाली पर कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जो आपकी हेल्थ और वेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होगा। ये खास तोहफा हैं ताजे फल। इस दिवाली आप अपने अपनों को मौसमी फलों की एक टोकरी गिफ्ट करें। इससे सेहत भी बनी रहेगी और दवाओं पर खर्च होने वाला धन भी बचेगा।

2/5

Fruits-for-diwali

बनी रहेगी इम्यूूनिटी - बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में वे लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं जिनकी इम्यूनिटी वीक होती है। इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आपका आहार पोषण युक्त एवं संतुलित हो। इनमें सबसे जरूरी कंपोनेंअ है फ्रूट्स। फलों में मौजूद खास तत्व शरीर को भीतर से मजबूत बनाकर कई तरह के संक्रमणों का मुकाबला करते हैं।  Also Read - मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क क्या सेहत के लिए है सुरक्षित? जानें, क्या कहते हैं डॉक्टर

3/5

Fruits-healthy-diet

आपका सुरक्षा कवच हैं फल - बदलते मौसम में आप फलों को अपना सुरक्षा कवच मान सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बाहरी संक्रमणों से शरीर की रक्षा करते हैं। इनमें कैलोरी और वसा बहुत कम होती है। जबकि अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। जिससे आप मजबूत तो होते हैं पर आपका वजन नहीं बढ़ता। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो सर्दियों में आने वाले फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

4/5

Healthy-gift-for-diwali

आपकी विंटर शील्ड हैं ये फ्रूट - सर्दियों में होने वाली समस्याओं से सर्दियों में आने वाले फल ही बचाते हैं। सेब, अनार, कीवी, संतरे, अमरूद और अंगूर ये वे खास फल हैं जो सर्दियों में खूब आते हैं। इन फलों में वे सभी तत्व मौजूद हैं जो आपके लिए विंटर शील्ड का काम करते हैं। संतरे, मौसमी, किन्नू जैसे सिट्रस फ्रूट जहां आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं, वहीं सेब, अमरूद आदि फल आपकी पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।  Also Read - खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच

5/5

Fruits-health-benefits

बीमारियों पर रखते हैं नियंत्रण - कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जो आपके खानपान पर रोक लगा देती हैं। पर फलों के मामले में ऐसा नहीं है। डायबिटीज के रोगियों को मिठाई से परहेज की सलाह दी जाती है। पर अगर वे अमरूद खाएं तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसी तरह अनार खून की कमी को दूर करते हैं, सेब कब्ज की समस्या को और कीवी में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि उससे सर्दियों में होने वाले फ्लू और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।