पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

पैरों में जलन होना: जब शरीर में पित्त बढ़ जाता है या गर्मी बढ़ जाती है तब भी लोगों को पैरों में जलन होती है। लेकिन इसके अलावा कई बीमारियों में इस समस्या को महसूस किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated: December 6, 2022, 9:06 AM

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon1/6

पैरों में जलन का कारण हो सकती हैं ये 5 बीमारियां -Diseases Causing Burning Sensation In Feet In Hindi

क्या आपको कभी पैरों में जलन हुई है? तो, ज्यादातर लोग कहेंगे हां। क्योंकि ये बहुत ही आम है और कई बार महसूस किया जाता है। इसके पीछ कुछ आम कारणों की बात करें (causes of burning sensation in feet) पानी की कमी, पेट की गर्मी और पित्त बढ़ना हो सकता है। लेकिन ऐसा होने पर आपको रेगुलर में पैरों में जलन नहीं रहती। जबकि, कुछ स्थितियों में ये एक लक्षण की तरह लगातार महसूस हो सकता है। तो, आइए आज हम आपको ऐसी 5 बीमारियों के बारे में बताते हैं जिनमें पैरों में जलन महसूस होती है।

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon2/6

1. विटामिन बी की कमी के कारण-What Vitamin Deficiency Can Cause Burning Feet

विटामिन बी की कमी के कारण भी पैरों में जलन महसूस होती है। जैसे कि विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, और विटामिन 9 की कमी तलवों में जलन और मांसपेशियों के दर्द का कारण बनती है। पर ये एक बीमारी का भी संकेत है जो कि विटामिन बी की कमी के कारण होती है। इसे बर्निंग फीट सिंड्रोम (Burning Feet Syndrome) कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं, विटामिन बी का सेवन बढ़ाएं और इसका इलाज करवाएं।  Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon3/6

2. थायराइड कम होने के लक्षण (हाइपोथायरायडिज्म)-Hypothyroidism Can Cause Burning Feet

थायराइड ज्यादा हो या कम हो, दोनों ही स्थिति शरीर के लिए सही नहीं है। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि थायराइड कम होने पर यानी कि हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति भी पैरों में जलन का कारण बन सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें थायरॉयड ग्रंथि का हार्मोन का उत्पादन अपर्याप्त होता है। यह भी पैरों में जलन पैदा करता है।

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon4/6

3. डायबिटीज में-Diabetes Can Cause Burning Feet

बढ़ा हुआ ब्लड शुगर ब्लड वेसेल्स और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। यह पैरों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में सनसनी को प्रभावित कर सकता है। ये ब्लड वेसेल्स की दीवारों को भी कमजोर करता है जो तंत्रिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व ले जाती हैं। इससे धीमे-धीमे पैरों में तंत्रिका क्षति होने लगती है और पैरों का ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है जिससे पैरों में जलन महसूस होती है।  Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon5/6

4. हाई ब्लड प्रेशर में-Can High Blood Pressure Cause Burning Feet?

अगर आपको सोते समय पैरों में जलन होती है तो ये हाई बीपी के कारण हो सकती है। ये स्थिति पैरों में जलन पैदा करती है। हाई ब्लड प्रेशर ब्लड सर्कुलेशन में कमी का कारण बन सकता है जिसके कारण त्वचा के रंग में परिवर्तन हो सकता है, पैरों का ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है और ये जलन के साथ-साथ हाथ-पांव में तापमान बढ़ा सकता है जिससे जलन महसूस हो सकती है।

पैरों में जलन को हल्के में ना लें, विटामिन बी की कमी और हाई बीपी जैसी इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत photo icon6/6

5. किडनी डैमेज का है शुरुआती संकेत-Is Kidney Damage Is A Symptom Of Burning Feet

किडनी डैमेज को आप सीधे पैरों में जलन से नहीं जोड़ सकते हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि किडनी डैमेज की शुरुआत में आपको यह लक्षण महसूस हो सकता है। दरअसल, जब किडनी डैमेज होने लगते हैं, तो अपशिष्ट शरीर से प्रभावी ढंग से फिल्टर नहीं हो पाता है। यह न्यूरोपैथी का कारण बनता है जिससे पैरों में जलन होती है। Also Read - बच्चों में स्पीच डिले को लेकर कब चिंता करनी चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source